फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weekend Destination: बस दो दिन का समय निकालें और सस्ते में घूम आएं दिल्ली से पास की ये टूरिस्ट प्लेस

Sat, 18 Jan 2020 08:12 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: निलेश कुमार Updated Sat, 18 Jan 2020 08:12 PM IST
विज्ञापन
best tourist destination near me best tourist place near to delhi weekend destintion alwar rajasthan
travel - फोटो : pixa

दिल्ली की व्यस्त जीवनशैली में अधिकतर लोगों के पास बहुत समय नहीं होता या फिर नौकरीपेशा लोगों के पास छुट्टियां काफी नहीं होती। ऐसे में लोग सोचते हैं कि दिल्ली से पास पड़ने वाली किसी ऐसी जगह का टूर किया जाए, जहां वीकेंड सुकून से बिताया जा सके और ज्यादा पैसे भी खर्च न हों। लीजिए, हम आपको बता रहे हैं दिल्ली के पास पर्यटन स्थलों से भरे एक ऐसी शानदार जगह के बारे में, जहां आप मात्र दो दिन की छुट्टी में भी घूम कर आ सकते हैं।

best tourist destination near me best tourist place near to delhi weekend destintion alwar rajasthan
travel - फोटो : Pixabay

हम बात कर रहे हैं राजस्थान में अरावली की पहाड़ियों के बीच ऐतिहासिक इमारतों से भरे शहर अलवर की, जिसका प्राचीन नाम 'शाल्वपुर' है। अलवर सुंदर झीलों, भव्य महलों, शानदार मंदिरों, शानदार स्मारकों और विशाल किलों के लिए प्रसिद्ध है। अलवर का सौंदर्य पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। नीमराना फोर्ट, सरिस्का टाइगर रिजर्व, सिलीसेढ़ झील समेत यहां कई दर्शनीय स्थल हैं, जो आपका मन मोह लेंगे।

best tourist destination near me best tourist place near to delhi weekend destintion alwar rajasthan
sariska national park

सरिस्का टाइगर रिजर्व
अलवर जिले में अरावली की पहाड़ियों पर 800 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला सरिस्का मुख्य रूप से वन्य जीव अभयारण्य और टाइगर रिजर्व के लिए प्रसिद्ध है। अलवर के सरिस्का की गिनती भारत के जाने माने वन्य जीव अभयारण्यों में की जाती है। इसके अलावा इस स्थान का ऐतिहासिक महत्व भी है। यहां सरिस्का पैलेस भी पर्यटकों को आकर्षित करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
best tourist destination near me best tourist place near to delhi weekend destintion alwar rajasthan
Neemrana Fort-Palace

 

नीमराना फोर्ट पैलेस
अलवर में 1464 ईस्वी में स्थापित नीमराना फोर्ट पैलेस देश के कुछ प्राचीनतम हेरिटेज रिजॉर्ट्स में से एक है। अरावली क्षेत्र के नीमराना गांव में स्थित नीमराना किला, पृथ्वीराज चौहान तृतीय की तीसरी राजधानी रहा है, जो दिल्ली जयपुर हाइवे पर स्थित है और 25 एकड़ क्षेत्र में फैला है। यह भव्य किला बाहर से देखने में मनमोहक है ही, साथ ही किले के अंदर से बाहर का नजारा उससे भी अधिक आकर्षक लगता है।

विज्ञापन
best tourist destination near me best tourist place near to delhi weekend destintion alwar rajasthan
alwar

सिटी पैलेस और बाला किला
सिटी पैलैस परिसर अलवर के पूर्वी छोर की शान है। सिटी पैलैस के ऊपर अरावली की पहाड़ियां हैं जिन पर बाला किला बना है। बाला किले की दीवार पूरी पहाड़ी पर फैली हुई है जो हरे-भरे मैदानों से गुजरती है। लगभग 928 ई. में निकुम्भ राजपूतों द्वारा बनाई गई यह इमारत अलवर शहर में सबसे पुरानी इमारत है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed