हालिया जीवनशैली में आपको अपने लिए समय निकालना भी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में खासकर युवाओं के लिए अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताना मुश्किल हो जाता है। फिल्म देखनी हो या शॉपिंग करनी हो तो वीकेंड का इंतजार करना पड़ता है, लेकिन पार्टनर संग कहीं घूमने जाने का मन हो तो क्या करेंगे! छुट्टी तो चाहिए होगी न? प्यार करने के लिए भी 'लव लीव' यानी छुट्टियां मिले तो कितना अच्छा होगा न? एक देश में ऐसी ही व्यवस्था रही है। आइए जानते हैं, इस बारे में विस्तार से:
इस देश में मोहब्बत के दीवानों को मिल रही हैं स्पेशल छुट्टियां। सुनकर हैरानी भी हुई होगी और खुशी भी। ये खास सुविधा चीन में दी जा रही है और इसके पीछे छिपा है एक खास मकसद। दरअसल चीन में लाखों लोग अपने दफ़्तरों से छुट्टियां लेकर परिवार से मिलने की तैयारियां कर रहे हैं, लेकिन इन लोगों में कुछ ऐसे खुशकिस्मत भी हैं, जिन्हें उनका दफ्तर अलग से आठ दिन की छुट्टी दे रहा है।
3 of 9
relationship
- फोटो : Pixabay
अकेली महिलाएं
ऑफिस से छुट्टी लेने की सुविधा का मजा आपको तभी मिलेगा जब आप एक खास शर्त पूरी करेंगे। शर्त में कहा गया है है कि जो भी यह छुट्टी लेना चाहता है उसमें शामिल कर्मचारी सिंगल महिला होनी चाहिए जिसकी उम्र 30 के आसपास हो। इन महिलाओं को ये आठ दिनों की छुट्टियां इसलिए दी जा रही हैं, ताकि ये सिंगल महिलाएं अपने प्यार को जल्द तलाश सकें।
चीन में वो कुंवारी महिलाएं, जिनकी उम्र 30 साल के आस-पास होती है, उनके लिए एक अपमानजनक शब्द का इस्तेमाल किया जाता है। यह शब्द होता है 'शेंग नु', जिसका मतलब है 'छूट चुकी महिलाएं'। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के अनुसार पूर्वी चीन के हांगझाओ में दो कंपनियां अपनी महिला कर्मचारियों को 'डेटिंग लीव' दे रही हैं।इसके अलावा इसी शहर के स्कूल में काम करने वाली अविवाहित महिला अध्यापिकाओं को भी इसी तरह की छुट्टियां दी जा रही हैं, यहां इन छुट्टियों को 'लव-लीव' कहा जा रहा है।
शादी का दबाव
चीन में लड़कियों के अकेले रहने का चलन तेजी से बढ़ रहा है।यहां लोग करियर में सफलता पाने के लिए शादी करने से कतरा रहे हैं।यहां लोगों को शादी किसी बंधन से कम नहीं लगता है।बावजूद इसके महिलाओं पर शादी का दबाव लगातार बना हुआ है।चीन की घटती जनसंख्या दर भी इस दबाव की एक बड़ी वजह बन रही है।वहां की सरकार चाहती है कि लोग शादियां करें और बच्चें पैदा करें।