फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IRCTC Tour Packages: हिमाचल प्रदेश में गर्मियों की छुट्टियां मनाने का है मन, तो इस टूर पैकेज में मिलेगा बेहतरीन ट्रिप का मजा

Thu, 19 May 2022 12:53 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 19 May 2022 12:53 PM IST
विज्ञापन
Best Irctc Tour Packages : Himachal Pradesh Trip in Summer Vacation Know About Tour and Booking Process in Hindi
हिमाचल प्रदेश की सैर - फोटो : pixabay

IRCTC Tour Packages : गर्मियों की छुट्टियों में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो भारत में कई सारी बेहतरीन जगहें हैं, जहां इस मौसम में जाया जा सकता है। बढ़े हुए तापमान के बीच ठंडक का एहसास महसूस करने के लिए गर्मियों में कुछ जगहें बेस्ट हैं। चिलचिलाती गर्मी से छुटकारा पाने के लिए अक्सर लोग गर्मियों में किसी हिल स्टेशन या ठंडी जगह पर जाना चाहते हैं। ऐसे में अगर आप भी गर्मियों में कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो हिमाचल प्रदेश की सैर कर सकते हैं। हिमाचल प्रदेश गर्मियों और सर्दियों दोनों ही मौसम में घूमने के लिहाज से बेस्ट है। हिमाचल प्रदेश में घूमने के लिए कई सारी प्रसिद्ध जगहें हैं, जहां सर्दियों में बर्फीले पहाड़, स्नो फॉलिंग का लुत्फ उठा सकते हैं तो वहीं गर्मियों में पहाड़ों पर पिघलती बर्फ के बीच आप कई सारे एडवेंचर एक्टिविटी का आनंद ले सकते हैं। साथ ही प्राकृतिक सुंदरता के बीच सुकून भरे पल भी बिता सकते हैं। हिमाचल प्रदेश की सैर के लिए रेलवे एक शानदार टूर पैकेज लेकर आई है। इस टूर पैकेज में एक तय कीमत पर कुछ दिनों में आपको हिमाचल की प्रसिद्ध जगहों को घुमाया जाएगा। खाने रहने और साइट व्यू के लिए परिवहन की व्यवस्था की जाएगी। ऐसे में गर्मी के मौसम में हिमाचल प्रदेश की खूबसूरत जगहों को घूमने के लिए आईआरसीटीसी के खास टूर पैकेज के जरिए शानदार ट्रिप का प्लान बनाएं।

Best Irctc Tour Packages : Himachal Pradesh Trip in Summer Vacation Know About Tour and Booking Process in Hindi
रेलवे - फोटो : instagram/vsoetrain/

आईआरसीटीसी का टूर पैकेज

आईआरसीटीसी यात्रियों के लिए कई सारे सुहावने टूर पैकेज लेकर आता है। कम पैसों में सुरक्षित और हर सुविधा के साथ लोग भारत भ्रमण कर सकते हैं। कई बार लोग पहली बार किसी जगह की यात्रा कर रहे होते हैं। ऐसे में उन्हें उस जगह के बारे में ठीक से पूरी जानकारी नहीं होती। वह कई सारे आसपास के पर्यटक स्थलों को जानकारी के अभाव में घूम नहीं पाते और बाद में उन्हें महसूस होता है कि इतनी दूर जाने के बाद भी वह कई अन्य जगहों को घूम न सके। ऐसे में आईआरसीटीसी के टूर पैकेज के जरिए यात्रियों को मौका मिलता है कि सभी प्रसिद्ध जगहों का सफर एक साथ कर सकें और इसके लिए उन्हें अलग से कोई चार्ज न देना पड़े। आईआरसीटीसी हिमाचल प्रदेश के भ्रमण के लिए भी ऐसा ही टूर पैकेज लेकर आया है।

Best Irctc Tour Packages : Himachal Pradesh Trip in Summer Vacation Know About Tour and Booking Process in Hindi
मंडी का खूबसूरत नजारा - फोटो : Facebook/Himachal Getaways

हिमाचल प्रदेश में 6 दिन की सैर

हिमाचल प्रदेश के टूर पैकेज में राज्य की खूबसूरत जगहों पर घुमाया जाएगा। यह टूर पैकेज 6 दिन और 7 रातों का होगा, जिसमें कई सारी सुविधाएं मिलेंगी। आईआरसीटीसी का टूर पैकेज 2 जून 2022 से शुरु हो रहा है। इस पैकेज का नाम बिल्सफुल हॉलिडे इन हिमाचल प्रदेश विद चंडीगढ़ है। 6 दिन के इस टूर पैकेज में पर्यटकों को शिमला, मनाली और चंडीगढ़ की कई जगहों की सैर कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Best Irctc Tour Packages : Himachal Pradesh Trip in Summer Vacation Know About Tour and Booking Process in Hindi
2 जून से शुरू होगी यात्रा - फोटो : istock

2 जून से शुरू होगी यात्रा

हिमाचल प्रदेश के लिए यात्रा की शुरुआत लखनऊ से होगी। ट्रिप फ्लाइट के जरिए कराई जाएगी। इस टूर पैकेज में यात्रियों को ब्रेकफास्ट और डिनर की सुविधा मिलेगी। यात्रियों को दो राते शिमला में और तीन रातें मनाली में रुकने को मौका मिलेगा। पर्यटक एक रात चंडीगढ़ में स्टे कर सकेंगे।

विज्ञापन
Best Irctc Tour Packages : Himachal Pradesh Trip in Summer Vacation Know About Tour and Booking Process in Hindi
टूर पैकेज के लिए टिकट  - फोटो : Facebook/Kasol Parvati Valley

टूर पैकेज के लिए टिकट 

इस टूर पैकेज की कीमत सिंगल यात्री के लिए 47, 530 रुपये में है। अगर दो लोगों के लिए ये पैकेज बुक कर रहे हैं तो 34050 रुपये फीस देनी होगी। तीन लोगों के लिए 32200 रुपये देने होंगे। साथ ही अगर आपका बच्चा 5 से 11 साल का है, जो चाइल्ड विद बेड के साथ उसका टिकट 26,200 रुपये है और चाइल्ड विदाउट बेड की टिकट 24,600 रुपये है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed