फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hill Station In Bihar: अक्तूबर महीने में घूमें बिहार के पहाड़, पर्यटकों को आते हैं बहुत पसंद

Sun, 08 Oct 2023 02:18 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 08 Oct 2023 02:18 PM IST
विज्ञापन
Best Hill Stations In Bihar Tourist Places Visit in October Travel Places in Bihar
bihar - फोटो : pixabay

Hill Stations In Bihar: किसी बेहतर जगह का चयन घूमने का मजा दोगुना बना सकता है। इस मौसम में यानी अक्तूबर जब न तो बहुत अधिक सर्दी होती है और न ही गर्मी, में सफर पर जाने के लिए भारत में कई विकल्प मिल जाएंगे। यहां पहाड़ों से लेकर समुद्र किनारों तक कई ऐसे पर्यटन स्थल हैं, जो यात्रियों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं।



जब पहाड़ों या हिल स्टेशनों का जिक्र आता है तो सबसे पहले उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के हिल स्टेशन याद आते हैं हालांकि भारत के उत्तर पूर्वी क्षेत्र में बसे राज्य बिहार में भी खूबसूरत हिल स्टेशन हैं, जहां आप अक्तूबर में घूमने के लिए जा सकते हैं। बिहार के हिल स्टेशन आपका मन मोह लेंगे। अक्तूबर में यहां की खूबसूरती बढ़ जाती है। आइए जानते हैं बिहार के प्रसिद्ध और सुंदर हिल स्टेशनों के बारे में।

Best Hill Stations In Bihar Tourist Places Visit in October Travel Places in Bihar
hill station - फोटो : pixabay

ब्रह्माजुनी हिल

बिहार में ब्रह्म जुनी हिल है, जो ऐतिहासिक मंदिरों से घिरा है। इस पहाड़ी पर हरे भरे घास के मैदान और विष्णुपद मंदिर का नजारा देखने को मिलता है। यहां कुछ ऐतिहासिक गुफाओं को देख सकते हैं। इन गुफाओं में पत्थर की दीवारों पर आकर्षक नक्काशी उकेरी गई है। मान्यता है कि इन गुफाओं में ही बुद्ध ने 1000 पुजारियों को अग्नि उपदेश दिया था। वहीं यहां विष्णुपद मंदिर स्थित है, कहा जाता है कि भगवान विष्णु के पैरों के निशान पर बना है।

Best Hill Stations In Bihar Tourist Places Visit in October Travel Places in Bihar
ramshila - फोटो : facebook

रामशिला हिल

बिहार के गया जिले में रामशिला हिल्स बसा है, जो शहर की सबसे प्रसिद्ध पहाड़ियों में से एक है। इस पहाड़ी पर एक प्राचीन मंदिर स्थित है, जिसका नाम रामेश्वर मंदिर है, इसका निर्माण 1014 ईस्वी में हुआ था। मंदिर के सामने बने मंडप में पितृपक्ष के समय पितरों को पिंड चढ़ाते हैं। मान्यता है कि इस मंदिर में भगवान श्रीराम ने पिंड चढ़ाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Best Hill Stations In Bihar Tourist Places Visit in October Travel Places in Bihar
Hill Station - फोटो : istock

प्रेतशिला हिल

रामशिला पहाड़ी से 10 किलोमीटर की दूरी पर प्रेतशिला पहाड़ी स्थित है। यहां से ब्रह्म कुंड और गया शहर का नजारा बेहद सुंदर दिखता है। इस हिल पर अहिल्या बाई का ऐतिहासिक मंदिर है, जिसकी शानदार स्थापत्य शैली पर्यटकों को आकर्षित करती है।

विज्ञापन
Best Hill Stations In Bihar Tourist Places Visit in October Travel Places in Bihar
Pragbodhi - फोटो : facebook

प्रागबोधि

बिहार के प्रसिद्ध पहाड़ियों में से एक प्रागबोधी है, जो कि धुंगेश्वर के नाम से भी मशहूर है। इस स्थान पर भगवान बुद्ध ज्ञान प्राप्त करने से पहले रुके थे। इस पहाड़ी पर कई प्राचीन स्तूप स्थित हैं, जिसे देखने के लिए जा सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed