फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गणपति पंडाल 2026: दिल्ली-एनसीआर में यहां सजे हैं सबसे भव्य गणपति पंडाल, जानिए पूरा रूट और मेट्रो स्टेशन

Thu, 17 Sep 2026 05:06 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 17 Sep 2026 05:06 PM IST
सार

Ganpati Pandals in Delhi: दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में भी गणेश पूजा के आयोजन और स्थानीय पंडाल मौजूद हैं। अलग-अलग आयोजन स्थलों के समय और कार्यक्रम बदल सकते हैं, इसलिए निकलने से पहले आयोजकों की ताजा जानकारी देखना जरूरी है।

विज्ञापन
Best Ganpati Pandals In Delhi NCR 2026: Locations, Routes And Metro Station
गणपति पंडाल (फाइल) - फोटो : freepik
Delhi Ganpati Pandal 2026: गणेश चतुर्थी के साथ दिल्ली-एनसीआर भी गणपति बप्पा के रंग में रंग चुका है। महाराष्ट्र की तर्ज पर राजधानी और आसपास के शहरों में कई जगहों पर बड़े गणपति पंडाल सजाए गए हैं, जहां दर्शन के साथ भव्य सजावट, सांस्कृतिक कार्यक्रम और उत्सव का माहौल देखने को मिल रहा है। 2026 में गणेश चतुर्थी 14 सितंबर को मनाई गई और इस समय दिल्ली के कई इलाकों में गणेशोत्सव की रौनक बनी हुई है। 


अगर आप इस गणेशोत्सव में परिवार के साथ बप्पा के दर्शन करने निकलना चाहते हैं, तो पीतमपुरा, लक्ष्मी नगर, मयूर विहार, रमेश नगर और द्वारका जैसे इलाकों को अपनी सूची में शामिल कर सकते हैं। इन स्थानों पर बड़े स्तर पर गणेशोत्सव आयोजित होने की जानकारी सामने आई है। 

दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में भी गणेश पूजा के आयोजन और स्थानीय पंडाल मौजूद हैं। अलग-अलग आयोजन स्थलों के समय और कार्यक्रम बदल सकते हैं, इसलिए निकलने से पहले आयोजकों की ताजा जानकारी देखना जरूरी है।
Best Ganpati Pandals In Delhi NCR 2026: Locations, Routes And Metro Station
Lalbagh Cha Raja Delhi - फोटो : Instagram

पीतमपुरा में नेताजी सुभाष प्लेस का भव्य पंडाल

उत्तर-पश्चिम दिल्ली में नेताजी सुभाष प्लेस गणेशोत्सव के प्रमुख केंद्रों में शामिल है। यहां लालबागचा राजा ट्रस्ट दिल्ली की ओर से बड़े स्तर पर पंडाल सजाया जाता है। 2026 के आयोजन की जानकारी में इसे दिल्ली के प्रमुख गणेश पंडालों में शामिल किया गया है। 

14 सितंबर से 24 सितंबर 2026 तक आप एनएसपी डीडीए ग्राउंड पीतमपुरा स्थित गणपति पंडाल में भगवान गणेश के दर्शन के लिए जा सकते हैं। शाम को 5 बजे से रात 11.50 बजे तक पंडाल दर्शन के लिए खुला रहता है और यहां आपको फ्री एंट्री मिलेगी। इस पंडाल तक पहुंचने के लिए सबसे करीबी मेट्रो स्टेशन नेताजी सुभाष प्लेस मेट्रो स्टेशन है। 

Best Ganpati Pandals In Delhi NCR 2026: Locations, Routes And Metro Station
दिल्ली का महाराजा - फोटो : instagram

लक्ष्मी नगर स्थित दिल्ली का महाराजा

पूर्वी दिल्ली में लक्ष्मी नगर का गणेशोत्सव भी लोगों के आकर्षण का केंद्र है। रिपोर्ट के अनुसार यहां श्री गणेश सेवा मंडल की ओर से पंडाल लगाया गया है, जिसे ‘दिल्ली का महाराजा’ नाम से जाना जाता है। आयोजन स्थल बैंक एन्क्लेव और प्रियदर्शिनी विहार क्षेत्र में डीडीए मिनी क्रिकेट स्टेडियम के पास है। यहां पहुंचने के लिए नजदीकी मेट्रो स्टेशन लक्ष्मी नगर, निर्माण विहार और अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन है। यहां से आप ई रिक्शा या आॅटो के माध्यम से गणपति पंडाल तक पहुंच सकते हैं।

इस गणपति पंडाल में की मुख्य खासियत ये है कि इसे 12 ज्योतिर्लिंग की थीम पर बनाया गया है। मुख्य द्वार पर सभी ज्योतिर्लिंग मंदिरों के जैसी सजावट की गई है। वहीं अंदर 12 ज्योतिर्लिंग दर्शाए गए हैं। गणपति प्रतिमा के पास ही 52 शक्तिपीठ के दर्शन और खाटू श्याम के भी दर्शन मिल जाएंगे। शाम को यहां रंगारंग कार्यक्रम और कीर्तन का आयोजन होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Best Ganpati Pandals In Delhi NCR 2026: Locations, Routes And Metro Station
गणपति पंडाल (फाइल) - फोटो : instagram

मयूर विहार फेज-1 में भक्ति और व्यवस्थित दर्शन

मयूर विहार फेज-1 में श्री शुभ सिद्धि विनायक मंदिर समिति से जुड़ा गणेशोत्सव आयोजन भी प्रमुख आकर्षण है। क्षेत्र में स्थित श्री शुभ सिद्धी विनायक मंदिर गणेश भक्तों के बीच जाना-पहचाना मंदिर है। पंडाल मयूर विहार फेज 1 मेट्रो स्टेशन के पास पाॅकेट-4 में स्थापित है। परिवार के साथ दर्शन के लिए सुविधाजनक क्षेत्र है। 

विज्ञापन
Best Ganpati Pandals In Delhi NCR 2026: Locations, Routes And Metro Station
Dwarka Sector 12 Ganpati - फोटो : instagram
द्वारका के सेक्टर-12 में गणपति उत्सव

द्वारका सेक्टर-12 में स्थित श्री सिद्दी विनायक मंदिर, गणेश भक्तों के लिए प्रमुख धार्मिक स्थल है। 2026 के गणेशोत्सव के लिए द्वारका के सेक्टर-10 और सेक्टर-22 में भी गणेशोत्सव आयोजनों की सूची उपलब्ध है। यह पश्चिमी दिल्ली और द्वारका क्षेत्र के श्रद्धालु के लिए काफी करीब और खास स्थल है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed