फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Good Friday 2023: गुड फ्राइडे पर मिल रही तीन दिन की छुट्टी, इन जगहों पर घूमने का बना सकते हैं प्लान

Fri, 07 Apr 2023 09:41 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 07 Apr 2023 09:41 AM IST
विज्ञापन
Best Destination to Visit on Good Friday Long Weekend Getaway News in Hindi
travel - फोटो : pexel

Good Friday 2023 Long Weekend: अप्रैल के महीने में गुड फ्राइडे है। यह ईसाई समुदाय का प्रमुख दिन होता है। ऐसे में गुड फ्राइडे के मौके पर स्कूल, कॉलेजों और अधिकतर दफ्तरों में अवकाश होता है। इस बार गुड फ्राइडे आज 7 अप्रैल को है। इसके बाद सप्ताह का दूसरा शनिवार और फिर रविवार है। इस तरह से गुड फ्राइडे पर तीन दिन की छुट्टी मिल रही है। लॉन्ग वीकेंड ट्रिप के लिए यह समय सबसे बेहतर है। फिलहाल मौसम भी बहुत अधिक गर्म नहीं है। इसलिए अगर कहीं घूमने जाने की योजना है तो गुड फ्राइडे की छुट्टी बेहतर मौका दे रही है। उमस भरी गर्मी शुरू होने से पहले छुट्टियों का पूरा आनंद लेने के लिए लॉन्ग वीकेंड ट्रिप पर जाना चाहते हैं तो यहां आपको कुछ जगहों का विकल्प दिया जा रहा है। कम पैसों में गुड फ्राइडे की छुट्टी के लिए इन जगहों की ओर रुख कर सकते हैं।

Best Destination to Visit on Good Friday Long Weekend Getaway News in Hindi
किन्नौर - फोटो : pexel

किन्नौर, हिमाचल प्रदेश

7 अप्रैल से 9 अप्रैल तक तीन दिन की छुट्टी के लिए आप हिमाचल प्रदेश जा सकते हैं। हिमाचल प्रदेश में कई सारे हिल स्टेशन हैं, जहां आप बजट में घूम सकते हैं  और कम पैसों में दो रात ठहर सकते हैं। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर हिल स्टेशन की प्राकृतिक सुंदरता पर्यटकों को आकर्षित करती हैं। मात्र पांच हजार के बजट में किन्नौर घूमने जा सकते हैं।

Best Destination to Visit on Good Friday Long Weekend Getaway News in Hindi
भेड़ाघाट - फोटो : pixabay

भेड़ाघाट, जबलपुर

गुड फ्राइडे की तीन दिन की छुट्टी के लिए आप जबलपुर जाने की योजना बना सकते हैं। जबलपुर के भेड़ाघाट की सुंदरता आपका मन मोह लेगी। यहां संगमरमरी चट्टानों के बीच से निकलती नर्मदा नदी पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है। चौसठ योगिनी मंदिर और सुंदर जलप्रपात को देखने के लिए तीन दिन का समय काफी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Best Destination to Visit on Good Friday Long Weekend Getaway News in Hindi
बीच - फोटो : demo pics

वर्कला बीच, केरल

इस मौसम में केरल घूमने जा सकते हैं। केरल के तिरुवनंतपुरम के बाहरी क्षेत्र में वर्कला नाम का छोटा सा गांव है, जो पर्यटकों और तीर्थयात्रियों को आकर्षित करता है। यहां वर्कला बीच पर आप घूम सकते हैं। प्राकृतिक झरनों के सुंदर नजारों को देख सकते हैं।

विज्ञापन
Best Destination to Visit on Good Friday Long Weekend Getaway News in Hindi
कुल्लू - फोटो : travel

कुल्लू

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू घूमने के लिए यह मौका सही है। वहां जाएं तो हिमालय नेशनल पार्क की सैर पर भी जा सकते हैं। इस समय मौसम भी घूमने लायक बेहतर होगा। गुड फ्राइडे की छुट्टी में कुल्लू की सैर भी बेहतर विकल्प है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed