फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्राकृतिक नजारों के साथ मिलेगा वन्य रोमांच का भी मजा, गौताला अभ्यारण्य में है गजब की खूबसूरती

Fri, 11 Sep 2020 11:37 AM IST
Shashi Shashi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shashi Shashi Updated Fri, 11 Sep 2020 11:37 AM IST
विज्ञापन
Beautiful places in India want to enjoy wildlife with natural scenery then visit Gautala Sanctuary in Maharashtra
गौताला वन्यजीव अभयारण्य का खूबसूरत नजारा - फोटो : Facebook/Aurangabad taxi services

गौताला वन्यजीव अभयारण्य का सफर आपको प्राकृतिक नजारों की शांति के साथ रोमांच से भी भर देगा। महाराष्ट्र के औरंगाबाद के पास गौताला वन्यजीव अभयारण्य है। यहां पर प्रकृति प्रेमी और रोमांच के शौकीन लोग वन्यजीवन (वाइल्ड लाइफ) का लुफ्त उठाने आते हैं। यह जगह सह्याद्री की सतमाला और अजंता पर्वत श्रृंखलाओं के बीच बसी हुई है। यह एक रिजर्व वन्य क्षेत्र है यहां पर आप खुले में घूमते हुए वन्यजीवों के नजारे ले सकते हैं। यहां की प्राकृतिक खबूसूरती भी मन को मोह लेने वाली है। यह जगह औरंगाबाद से लगभग 69 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। अगर आप भी प्रकृति प्रेमी हैं, और एक रोमांचक करने वाला सफर करना चाहते हैं तो यह जगह आपके लिए बिल्कुल सही है।

Beautiful places in India want to enjoy wildlife with natural scenery then visit Gautala Sanctuary in Maharashtra
गौताला वन्यजीव अभयारण्य का खूबसूरत नजारा - फोटो : Facebook/Dilip Kumar Mishra

गौताला में आप पशु-पक्षियों और सरीसृप की विभिन्न प्रजातियां देख सकते हैं। वन्य जीवों में आपको तेंदुआ, हिरण, सियार, लोमड़ी, बाइसन, भालू जैसे कई और शानदार पशुओं को देख सकते हैं। तो वहीं यहां  पर आपको खूबसूरत पक्षी जैसे पार्ट्रिज, स्टॉर्क, मोर, क्रेन, स्पून बिल्स, पोचार्ड और पेफौल आदि के नजारे भी देखने को मिलेंगे। इसके अलावा यहां पर लगभग 240 से भी ज्यादा पक्षियों की प्रजातियां हैं।

Beautiful places in India want to enjoy wildlife with natural scenery then visit Gautala Sanctuary in Maharashtra
गौताला वन्यजीव अभयारण्य का खूबसूरत नजारा - फोटो : Facebook/Aurangabad taxi services

यहां पर आपको हरियाली के साथ गुफाएं, मंदिर, झील, पहाड़ और झरना सबकुछ देखने को मिलेगा। अभारण्य के पास में ही आप अंतूर किला, शिव मंदिर, पीतल खोरा की गुफाएं, सीता खोरी वाटर फॉल आदि जगहों पर घूम सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Beautiful places in India want to enjoy wildlife with natural scenery then visit Gautala Sanctuary in Maharashtra
गौताला वन्यजीव अभयारण्य - फोटो : Facebook/Sajid Shaikh

यहां पर जाने का सबसे सही समय अगस्त से लेकर फरवरी के बीच का रहता है। क्योंकि सर्दी के मौसम में यहां के प्राकृतिक नजारे ज्यादा खूबसूरत लगते हैं। सर्दियों के मौसम में जब वन्य जीव धूप सेंकने निकलते हैं तो सफर का मजा दोगुना हो जाता है। इसलिए जाने से पहले यहां के मौसम की जानकारी ले लें। गर्मियों का मौसम यहां के सफर की मजा कम कर सकता है। यहां पर आने से पहले वन्य विभाग से संपर्क कर सकते हैं, वन्यविभाग के द्वारा नाइट लाइफ की सुविधा भी दी जाती है। आप सुबह और शाम के समय वन्यसफारी का मजा भी ले सकते हैं। आप आराम से यहां पर तीन से चार दिन की छुट्टीयों की योजना बना सकते हैं।

विज्ञापन
Beautiful places in India want to enjoy wildlife with natural scenery then visit Gautala Sanctuary in Maharashtra
गौताला वन्यजीव अभयारण्य का खूबसूरत नजारा - फोटो : Facebook/Siddharth Narwade

यहां पर कैसे पहुंचें

अगर आप यहां पर हवाई मार्ग से जाना चाहते हैं तो यहां का सबसे नजदीकी हवाई अड्डा औरंगाबाद है। गौताला से इसकी दूरी करीब 69 किलोमीटर है। यहां पर आप रेलमार्ग से भी जा सकते हैं। रेलमार्ग के लिए आप चालीसगांव और पचोरा रेलवे स्टेशन से गौताला तक पहुंच सकते हैं या फिर सड़क मार्ग से भी जा सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed