दक्षिणी ओडिशा के कोरापुट जिले में स्थित देवमली पहाड़ियों पर प्रकृति ने जैसे हर तरफ खूबसूरती छटा बिखेर दी है। यहां के खूबसूरत नजारे देखकर हर कोई हैरान रह जाता है। यहां पर फैले हरे-भरे घास के मैदान, झरने और जंगल के प्राकृतिक नजारे लोगों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। ये ओडिशा की सबसे ऊंची पहाड़ी है। इसकी ऊंचाई लगभग 5484 फीट है। ये जगह 8,534 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल में फैली हुई है। ये स्थान बंगाल की खाड़ी के पास पड़ता है। प्राकृतिक नजारों और एडवेंचर से भरपूर इस जगह पर आप भी छुट्टियों में जा सकते हैं।
2 of 5
देवमली पहाड़ी के खूबसूरत नजारे
- फोटो : Facebook/Mo Odisha
देवमली पहाड़ी अपनी खूबसूरती के लिए तो जानी ही जाती है, साथ ही ये जगह एडवेंचर प्रेमियों के लिए भी बहुत अच्छी है। यहां पर ट्रैकिंग, पर्वतारोहण और हैंग-ग्लाइडिंग जैसी आउटडोर एक्टीविटीज कर सकते हैं। यहां के झरने और गहरी तंग घाटियां हर तरफ हरे जंगल मानो प्रकृति की वजह से यह जगह और भी ज्यादा जीवंत प्रतीत होती है।
3 of 5
दुमुरीपुट श्रीराम मंदिर के सामने हनुमान जी की विशाल प्रतिमा
- फोटो : Facebook/Kishor Kumar Mishra
यहां पर कई खूबसूरत पर्यटन स्थल भी हैं। यहां पर बने मंदिर, मठ और स्मारक जैसे कोई अतीत की कहानियां सुनाते हुए प्रतीत होते हैं, जिन्हें देखने के लिए दूर-दूर से सैलानी यहां पर आते हैं। यहां पर पहाड़ी के शिखर पर एक जगन्नाथ का मंदिर बना हुआ है। इसके अलावा भी यहां पर कई पर्यटक स्थल, जैसे- दुमुरीपुट श्रीराम मंदिर। यहां पर हनुमान जी की विशाल प्रतिमा बनी है। इसे ओडिशा की सबसे विशाल प्रतिमा माना जाता है।
4 of 5
दुदुमा झरना, ओडिशा
- फोटो : Facebook/Beauty of Odisha
यहां पर दुदुमा झरने का नजारा बेहद खूबसूरत है। यह झरना 175 मीटर की ऊंचाई से गिरता है। यह एक हरा-भरा शांत क्षेत्र है। यहां पर लोग पिकनिक मनाने आते हैं। यह खबसूरत जगह मत्स्य तीर्थ के नाम से प्रसिद्ध हैं। यहां की खूबसूरती मन को मोह लेती है।
5 of 5
देवमली पहाड़ी के खूबसूरत नजारे
- फोटो : Facebook/Srinibas Padhi
यहां पर सड़क मार्ग, रेलमार्ग और हवाई मार्ग से भी जा सकते हैं। यहां का सबसे नजदीकी एयरपोर्ट विशाखापट्टनम है। कोरकुट से इसकी दूरी लगभग 202 किलोमीटर है। कोरकुट रेलमार्ग विशाखापट्टनम, भुवनेश्वर, दिल्ली, चेन्नई और कोलकता आदि शहरों से जुड़ा हुआ है। यहां पर कई राज्य परिवहन की नियमित बसें भी चलती हैं, जिनसे आप कोरकुट पहुंच सकते हैं।