फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

September Holiday Plan: सितंबर में मिल रहीं इतनी छुट्टियां, इन तारीखों पर घूमने का बना सकते हैं प्लान

Sun, 03 Sep 2023 12:31 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 03 Sep 2023 12:31 PM IST
विज्ञापन
Bank Holidays List In September 2023 Holiday Plan For Travelling
सितंबर की छुट्टी में घूमने की योजना - फोटो : istock

September 2023 Holiday Plan : त्योहारों का सीजन आ गया है। अगस्त महीने में बहुत से हिंदू पर्व मनाए जाते हैं, साथ ही राष्ट्रीय पर्व भी मनाते हैं। राष्ट्रीय और धार्मिक त्योहारों के कारण अगस्त महीने में कई अवकाश मिल जाते हैं। बैंक समेत कई दफ्तर इस मौके पर बंद होते हैं और छुट्टी का लोग अपने मुताबिक आनंद उठा पाते हैं। हालांकि अगस्त की तुलना में सितंबर महीने में अधिक अवकाश नहीं मिल रहे हैं।



सितंबर महीने में जन्माष्टमी का पर्व है, वहीं महीने के अंत में इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार मिलाद उन नबी मनाया जा रहा है। दो बड़े पर्व के अलावा सितंबर महीने में छुट्टियां कम ही हैं। हालांकि इस महीने में पितृ पक्ष और कई अन्य छोटे बड़े पर्व मनाए जाते हैं। अगर आप सितंबर महीने की छुट्टियों को लेकर कुछ योजनाएं बना रहे हैं या छुट्टी पर घूमने की इच्छा है तो महीने में किस वक्त घूमने का मौका बेहतर होगा, ये जान लें।

इस लेख में सितंबर महीने में मिल रही छुट्टियों, लॉन्ग वीकेंड के बारे में बताया जा रहा है, जिसके आधार पर आप सफर की योजना अच्छे से बना सकते हैं। छुट्टियों के मुताबिक यह भी तय कर सकते हैं कि सफर पर जाना कहां है।

Bank Holidays List In September 2023 Holiday Plan For Travelling
सितंबर की छुट्टी में घूमने की योजना - फोटो : istock

सितंबर महीने में कितनी छुट्टियां

6 और 7 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी है। ऐसे में बैंक में अवकाश रहेगा। कई दफ्तरों में भी जन्माष्टमी के मौके पर छुट्टी मिलती है। वहीं 28-29 सितंबर को पैगंबर मोहम्मद का जन्मदिन यानी बारा वफात है। बारा वफात की भी छुट्टी मिल सकती है। कुछ अवकाश राज्य विशेष के मुताबिक हैं।

दिल्ली में जी 20 सम्मेलन को लेकर तीन दिन राजधानी बंद है। 8 से 10 सितंबर तक अधिकतर स्कूल-कॉलेज और दफ्तर बंद रहेंगे या वर्क फ्रॉम होम रहेगा। ऐसे में दिल्ली में रहने वालों को अगर छुट्टी मिल रही है तो इस मौके का लाभ उठाकर शहर से बाहर घूमने की योजना बना सकते हैं।  

Bank Holidays List In September 2023 Holiday Plan For Travelling
सितंबर की छुट्टी में घूमने की योजना - फोटो : Istock

सितंबर में छुट्टियों की लिस्ट

3 सितंबर - रविवार का अवकाश
6 सितंबर - श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर बैंकों की छुट्टी
7 सितंबर को बैंक अवकाश - जन्माष्टमी (श्रावण वद-8)/श्रीकृष्ण अष्टमी
9 सितंबर - दूसरे शनिवार का अवकाश
10 सितंबर - रविवार का अवकाश
17 सितंबर - रविवार का अवकाश
18 सितंबर को बैंक अवकाश - वरसिद्धि विनायक व्रत/विनायक चतुर्थी
19 सितंबर को बैंक अवकाश - गणेश चतुर्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
Bank Holidays List In September 2023 Holiday Plan For Travelling
सितंबर की छुट्टी में घूमने की योजना - फोटो : अमर उजाला

22 सितंबर को बैंक अवकाश - श्री नारायण गुरु समाधि दिवस
23 सितंबर को बैंक अवकाश - महाराजा हरि सिंह जी का जन्मदिन और चौथे शनिवार का अवकाश
24 सितंबर - रविवार का अवकाश
25 सितंबर - श्रीमंत शंकरदेव का जन्मोत्सव
27 सितंबर - मिलाद-ए-शेरिफ़ (पैगंबर मोहम्मद का जन्मदिन)
28 सितंबर - ईद-ए-मिलाद/ईद-ए-मिलादुन्नबी - (पैगंबर मोहम्मद का जन्मदिन) (बारा वफ़ात)

29 सितंबर - ईद-ए-मिलाद-उल-नबी के बाद इन्द्रजात्रा/शुक्रवार

विज्ञापन
Bank Holidays List In September 2023 Holiday Plan For Travelling
सितंबर की छुट्टी में घूमने की योजना - फोटो : istock

सितंबर में कब सफर पर जा सकते हैं?

इस महीने मिलने वाली छुट्टियों का आनंद उठाना चाहते हैं और घूमने की योजना है तो जन्माष्टमी के मौके पर शुक्रवार को दफ्तर से अवकाश लेकर चार दिन के लॉन्ग वीकेंड पर घूमने जा सकते हैं। 9 और 10 सितंबर को महीने के दूसरे शनिवार और रविवार की छुट्टी मिल रही है तो दो दिन की ट्रिप प्लान कर सकते हैं।

वीकेंड कॉम्बो के लिए यह महीना बहुत बेहतर नहीं लेकिन अक्टूबर में घूमने के लिए लंबी छुट्टी मिल सकती है। गांधी जयंती की छुट्टी रहती है। 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को शनिवार-रविवार की छुट्टी है और दो अक्टूबर, सोमवार को राष्ट्रीय अवकाश है। अगर 28 या 29 सितंबर को आपका बारा वफात का अवकाश मिल रहा है तो चार से पांच दिन के लंबे सफर की योजना बनाने के लिए मौका सही है। सितंबर महीने के अंत में सफर पर जा सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed