फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक बार फिर IRCTC दे रहा है एक हफ्ते का जबरदस्त पैकेज, परिवार के साथ कर लें हिमालय की सैर

Fri, 17 May 2019 11:57 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Fri, 17 May 2019 11:57 AM IST
विज्ञापन
IRCTC traveling packages: eastern triangle air package to eastern himalaya

यात्रा करना सभी को पसंद होता है। लेकिन बजट और डेस्टिनेशन पर बात रुक जाती है। ऐसा अधिकतर लोगों के साथ होता है लेकिन चिंता करने की जरुरत नहीं है। आईआरसीटीसी हर बार की तरह इस बार भी यात्रियों के लिए खास पैकेज लेकर आया है। जिसके जरिए आप अपने पूरे परिवार के साथ एक हफ्ते की मजेदार छुट्टियां बिता सकते हैं। 



 

IRCTC traveling packages: eastern triangle air package to eastern himalaya

इंडियन रेलवे कैटरिंग ऐंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन यात्रियों के लिए पूर्वी हिमालय की सैर का एक टूर पैकेज लेकर आया है। आईआरसीटीस के इस टूर पैकेज का नाम पूर्वी त्रिभुज एयर पैकेज है। इस टूर के दौरान आप पांच रात और छह दिन हिमालय की सैर करेंगे। इस दौरान आपको पाइन व्यू नर्सरी, गोल्फ कोर्स, डर्बिन धरा हिल्स, त्सोमगो लेक और बाबा हरभजन सिंह मेमोरियल गंगटोक शहर, हनुमान टोक, गणेश टोक, ताशी व्यू पॉइंट, फ्लावर पॉइंट से 52 किमी की दूरी पर स्थित दर्शनीय स्थल घूमने का अवसर मिलेगा। ब्रेबॉर्न पार्क, टाइगर हिल, घूम मठ, बटासिया लूप, जापानी मंदिर, और तिब्बती हस्तशिल्प केंद्र जैसी जगहों की आप सैर कर सकेंगे। 


 
IRCTC traveling packages: eastern triangle air package to eastern himalaya
इस यात्रा की शुरुआत 23 मई 2019 से होगी। पैकेज की शुल्क अलग-अलग तारीखों के लिए अलग है। यदि आप 23 मई और 8 जून को जाने की योजना बना रहे हैं तो पैकेज की लागत ट्रिपल शेयरिंग पर 30,540 रुपये प्रति व्यक्ति है। जबकि 28 मई के लिए ट्रिपल शेयरिंग पर लागत 30,640 प्रति व्यक्ति होगी। 23 मई और 8 जून के लिए सीटों की कुल संख्या 24 है और 28 मई के लिए यह 18 है। दार्जिलिंग में आवास जय होटल, गंगटोक में होटल तारा पैलेस और कलिम्पोंग में होटल गार्डन रीच में होगा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
IRCTC traveling packages: eastern triangle air package to eastern himalaya
यात्री बागडोगरा हवाई अड्डे के लिए उड़ान भरेंगे और 10:00 बजे वहां पहुंचेंगे। इस पैकेज में एयरफेयर इकोनॉमी क्लास के लिए लिया गया है। रुकने की व्यवस्था डीलक्स होटल में डबल या ट्रिपल शेयरिंग, ब्रेकफास्ट और डिनर के साथ ही दर्शनीय स्थलों की यात्रा के लिए एक्सक्लूसिव एसी वाहन आदि शामिल हैं।
 
विज्ञापन
IRCTC traveling packages: eastern triangle air package to eastern himalaya
याद रखें इन खर्चों में व्यक्तिगत खर्च जैसे कि रूम हीटर, कपड़े धोने और ग्रेच्युटी इस पैकेज में शामिल नहीं हैं। ड्रिंक, राफ्टिंग, अतिरिक्त दर्शनीय स्थल या वाहन का अतिरिक्त उपयोग टूर पैकेज में शामिल नहीं है। इसके लिए यात्रियों को अलग से खर्च करना होगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed