फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यदि छोटे बच्चों के साथ कर रहे हैं सफर तो हमेशा साथ रखिए ये 4 चीजें, बच्चे नहीं करेंगे परेशान

Sun, 27 Dec 2020 05:02 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Sun, 27 Dec 2020 05:02 PM IST
विज्ञापन
always keep this 4 things with you while travelling with toddlers
कई सारी बातों का ध्यान रखें - फोटो : pixabay

छोटे बच्चों के साथ यात्रा करना बिल्कुल भी आसान नहीं होता है क्योंकि कब उनका मन बिगड़ जाए और वे पूरा सफर रो-रोकर खुद भी परेशान हो जाएं और आपको भी कर दें। छोटे बच्चों ने कभी ट्रेन, बस आदि देखे नहीं होते हैं तो ऐसे में उनके लिए यह विचित्र अनुभव होता है। कुछ बच्चों को तो सफर करना बहुत अच्छा लगता है और कुछ बच्चों को यह सब बहुत अलग-अलग सा लगता है। ऐसे में बहुत जरूरी है कि जब छोटे बच्चों के साथ यात्रा करें तो कई सारी बातों का ध्यान रखें। उनकी तैयारी पहले से ही कर लें। अगली स्लाइड्स से जानिए कि किन 4 चीजों को यदि आप अपने साथ रख लेंगे तो बच्चे आपको परेशान नहीं करेंगे।

always keep this 4 things with you while travelling with toddlers
बाहर ही किसी छोटे बैग में रख लें - फोटो : Pixabay

अतिरिक्त कपड़े
आपकी यात्रा भले ही कितनी लंबी या कितनी छोटी क्यों न हो लेकिन बच्चों के जितनी भी जोड़ी कपड़े आपने साथ लिए हैं, उसमें एक जोड़ी और रख लें और इन एक जोड़ी कपड़ों को बाहर ही किसी छोटे बैग में रख लें। ताकि यदि सफर में किसी वजह से बच्चों के कपड़े खराब हो जाएं तो आप उन्हें तुरंत बदल दें। बच्चों को चिढ़चिढ़ करने का मौका ही न मिले।

always keep this 4 things with you while travelling with toddlers
यदि बच्चे साथ हैं तो बिस्कुट, फल आदि साथ ले ही लें - फोटो : social media

बिस्कुट या फल
भले ही आप अपने गंतव्य पर कितनी ही जल्दी क्यों न पहुंचने वाले हों लेकिन यदि बच्चे साथ हैं तो बिस्कुट, फल आदि साथ ले ही लें क्योंकि बच्चों का कोई भरोसा नहीं उन्हें कब भूख लग जाए और बस के सफर आप कहीं नहीं रूक पाए तो बच्चे रो-रोकर आपको परेशान कर देंगे। ऐसे में यदि आप घर से ही थोड़ा कुछ साथ लेकर निकलेंगे तो ऐसी कोई समस्या नहीं आएगी। सफर आसानी से कट जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
always keep this 4 things with you while travelling with toddlers
दवाई या अन्य कोई तरल चीज खिलाने के लिए चम्मच काम आ जाएगा - फोटो : Pixabay

छोटा गिलास और चम्मच
बच्चा साथ है तब तो बहुत जरूरी है कि बैग के साइड में आप एक छोटा चम्मच और गिलास रख ही लें क्योंकि बच्चों के लिए संभव नहीं होता कि वे बॉटल आदि से पानी पी लें। ऐसे में उनके मुंह पर लग सकती है, पानी कपड़ों पर ढूल सकता है। छोटा गिलास साथ रखने पर वो जगह भी ज्यादा नहीं घेरेगा और बच्चों को आप आसानी से पानी भी पिला सकेंगे। दवाई या अन्य कोई तरल चीज खिलाने के लिए चम्मच काम आ जाएगा।

 

विज्ञापन
always keep this 4 things with you while travelling with toddlers
बच्चे का मन बहल जाएगा - फोटो : Social media
सॉफ्ट टॉय
यात्रा के दौरान बैग में एकाध सॉफ्ट टॉय रख लें ताकि बच्चा जब ज्यादा परेशान करे तो उसे वो खिलौना हाथ में दे दें। बच्चे का मन बहल जाएगा। वो थोड़ी देर तो आपको परेशान नहीं ही करेगा। याद रखें कि झुनझुना या आवाज करने वाला कोई खिलौना अपने साथ न लें क्योंकि यदि रात- बिरात का सफर है तो बस और ट्रेन में बच्चा जब उससे खेलेगा तो उसकी आवाज से अन्य यात्रियों को परेशानी हो सकती है इसलिए सॉफ्ट टॉय एक अच्छा विकल्प है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed