भारत में घूमने- फिरने को कितना ही कुछ है, यदि यूं कहें कि घूमने को घुमक्कड़ों के लिए खुला आकाश पड़ा है तो कुछ भी गलत नहीं होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में कई सारी जगहें ऐसी भी हैं, जहां की सैर करना किसी बुरे स्वप्न जैसा है क्योंकि बिल्कुल संभव है कि इन जगहों पर आपने यदि थोड़ी भी सावधानी नहीं बरती तो आपके साथ कोई दुर्घटना भी हो सकती है इसलिए इन जगहों पर जाने की कोई परिजन, मित्र सलाह नहीं देते हैं लेकिन कहीं न कहीं इस बात से हम मुकर नहीं सकते कि इन जगहों में ऐसा कुछ भी है जो कि इन जगहों को खास बनाता है। अगली स्लाइड्स से जानिए भारत की सबसे खतरनाक जगहों के बारे में।
भारत की इन खतरनाक जगहों की यात्रा से पहले एक बार जरूर सोच लें, जाने से पहले हर कोई डरता है
चंबल घाटी
चम्बल घाटी का नाम तो हम सभी ने फिल्मों, खबरों आदि में कितनी ही बार सुना है। भारत के कुख्यात से कुख्यात डाकु को शरण इसी घाटी ने दी है। चंबल घाटी के समीप ही चम्बल नदी भी बहती है जो कई जलीय जीव जैसे मगरमच्छ आदि का बसेरा भी है। यहां मगरमच्छ छिप कर बैठते हैं और इंसानों को अपना शिकार बनाते हैं। इस घाटी में अनेक जटिल गुफाओं का जाल भी बिछा हुआ है, जिस वजह से लोग समय- बेसमय यहां जाने से बहुत कतराते हैं।
स्तोक कांगड़ी मार्ग
लद्दाख में स्थित स्तोक कांगड़ी मार्ग भारत के सबसे नामचीन कठिन मार्गो में से एक है। 6,100 मीटर की उंचाई पर स्थित इस मार्ग में आपको हर तरह कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा क्योंकि यहां खड़ी चढ़ाई, ऑक्सीजन की कमी, सूखी जगह, खतरनाक ग्लेशियर और तेज बहाव वाली नदियाँ हैं। इस वजह से अनुभवी लोग ही यहां की यात्रा करते हैं।
सिजू
मेघालय में स्थित सिजू देखने में तो बेहद खूबसूरत दिखाई पड़ता है लेकिन यहां की खूबसूरती ही कई बार लोगों को डरा देती है क्योंकि यहां दो ऊंची चोटियों के बीच एक झूलता हुआ पुल है, जो कि रस्सी एवं लकड़ी से बना है। ऐसे में यदि आप इस जगह को घूमना चाहते हैं तो तय बात है कि आपको इस खतरनाक पुल को पार करना होगा जिसके लिए आपको बहुत अधिक साहस की आवश्यकता होगी। साथ ही यहां पर रहस्यमयी गुफाएं भी हैं।
थार रेगिस्तान
भारत में स्थित थार रेगिस्तान को खतरनाक पर्यटन स्थल इसलिए माना जाता है क्योंकि यहां दूर-दूर तक कोई दिखाई नहीं देता है, बस रेतीली हवाएं महसूस होती हैं। चूंकि यह एक सूखी और बेहद गर्म जगह है इस वजह से यहां सॉ स्केल्ड वाइपर, थे लार्ज रैट स्नेक, ब्लैक कोबरा, सैंड बोआ आदि जैसे खतरनाक सांप आसानी से पाए जाते हैं। इस शानदार रेगिस्तान में सांपों के साथ ही खरतनाक प्रजाति के कीड़े- मकोड़े भी दिखाई देते हैं।