छोटे बच्चों के साथ यात्रा करना बिल्कुल भी आसान नहीं होता है क्योंकि कब उनका मन बिगड़ जाए और वे पूरा सफर रो-रोकर खुद भी परेशान हो जाएं और आपको भी कर दें। छोटे बच्चों ने कभी ट्रेन, बस आदि देखे नहीं होते हैं तो ऐसे में उनके लिए यह विचित्र अनुभव होता है। कुछ बच्चों को तो सफर करना बहुत अच्छा लगता है और कुछ बच्चों को यह सब बहुत अलग-अलग सा लगता है। ऐसे में बहुत जरूरी है कि जब छोटे बच्चों के साथ यात्रा करें तो कई सारी बातों का ध्यान रखें। उनकी तैयारी पहले से ही कर लें। अगली स्लाइड्स से जानिए कि किन 4 चीजों को यदि आप अपने साथ रख लेंगे तो बच्चे आपको परेशान नहीं करेंगे।
यदि छोटे बच्चों के साथ कर रहे हैं सफर तो हमेशा साथ रखिए ये 4 चीजें, बच्चे नहीं करेंगे परेशान
अतिरिक्त कपड़े
आपकी यात्रा भले ही कितनी लंबी या कितनी छोटी क्यों न हो लेकिन बच्चों के जितनी भी जोड़ी कपड़े आपने साथ लिए हैं, उसमें एक जोड़ी और रख लें और इन एक जोड़ी कपड़ों को बाहर ही किसी छोटे बैग में रख लें। ताकि यदि सफर में किसी वजह से बच्चों के कपड़े खराब हो जाएं तो आप उन्हें तुरंत बदल दें। बच्चों को चिढ़चिढ़ करने का मौका ही न मिले।
बिस्कुट या फल
भले ही आप अपने गंतव्य पर कितनी ही जल्दी क्यों न पहुंचने वाले हों लेकिन यदि बच्चे साथ हैं तो बिस्कुट, फल आदि साथ ले ही लें क्योंकि बच्चों का कोई भरोसा नहीं उन्हें कब भूख लग जाए और बस के सफर आप कहीं नहीं रूक पाए तो बच्चे रो-रोकर आपको परेशान कर देंगे। ऐसे में यदि आप घर से ही थोड़ा कुछ साथ लेकर निकलेंगे तो ऐसी कोई समस्या नहीं आएगी। सफर आसानी से कट जाएगा।
छोटा गिलास और चम्मच
बच्चा साथ है तब तो बहुत जरूरी है कि बैग के साइड में आप एक छोटा चम्मच और गिलास रख ही लें क्योंकि बच्चों के लिए संभव नहीं होता कि वे बॉटल आदि से पानी पी लें। ऐसे में उनके मुंह पर लग सकती है, पानी कपड़ों पर ढूल सकता है। छोटा गिलास साथ रखने पर वो जगह भी ज्यादा नहीं घेरेगा और बच्चों को आप आसानी से पानी भी पिला सकेंगे। दवाई या अन्य कोई तरल चीज खिलाने के लिए चम्मच काम आ जाएगा।
यात्रा के दौरान बैग में एकाध सॉफ्ट टॉय रख लें ताकि बच्चा जब ज्यादा परेशान करे तो उसे वो खिलौना हाथ में दे दें। बच्चे का मन बहल जाएगा। वो थोड़ी देर तो आपको परेशान नहीं ही करेगा। याद रखें कि झुनझुना या आवाज करने वाला कोई खिलौना अपने साथ न लें क्योंकि यदि रात- बिरात का सफर है तो बस और ट्रेन में बच्चा जब उससे खेलेगा तो उसकी आवाज से अन्य यात्रियों को परेशानी हो सकती है इसलिए सॉफ्ट टॉय एक अच्छा विकल्प है।