फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महाराष्ट्र में मौजूद ये बीच दिलाता है गोवा का एहसास, पार्टनर के साथ बिताएं सुकून भरे पल

Tue, 14 May 2019 03:16 PM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत राय Updated Tue, 14 May 2019 03:16 PM IST
विज्ञापन
alibag best beach destination in mumbai

महाराष्ट्र में स्थित अलीबाग समुद्र के तट पर बसा एक बहुत सुंदर और छोटा सा शहर है। रायगढ़ जिले के कोंकण क्षेत्र में अलीबाग स्थि है। भीड़भाड़ और शहरों के शोर से दूर अलीबाग कपल के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन है। यहां ऐसा बहुत कुछ है जहां आप पार्टनर के साथ में क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं। अलीबाग तीन तरफ से समुद्र से घिरा हुआ है। यहां किला कोलाबा मौजूद है जो शिवाजी महाराज द्वारा तैयार करवाया गया था। आइए जानते हैं अलीबाग में कपल के लिए क्या खास है।

alibag best beach destination in mumbai

अलीबाग को सबसे ज्यादा ऊंचाई और पहचान महाराज छत्रपति शिवाजी के वक्त में मिली। शिवाजी ने इस जगह का नाम तालुका रखा था। अलीबाग बहुत ही सुंदर तटों से घिरा हुआ है। यहां का मौसम बहुत सुहावना होता है।

alibag best beach destination in mumbai

अलीबाग के तट बहुत सुंदर होने के साथ ही बेहद साफ भी हैं। अलीबाग के तट पर काले रंग की रेत पाई जाती है। यहां का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस होते है। यहां बहुत अधिक गर्मी नहीं होती है।यहां का मौसम काफी सुहाना रहता है। यहां आपको कई हैरान कर देनी वाली चीजें भी देखने को मिलेंगी जैसे कई जगह सागर तट पर आप देखेंगे कि वहां की मिट्टी कहीं काली है तो कहीं बिल्कुल सफेद।

विज्ञापन
विज्ञापन
alibag best beach destination in mumbai

तीन तरफ से समुद्र से घिरे होने पर इसे महाराष्ट्र के गोवा के नाम से जाना जाता है। यहां शिवाजी महाराज द्वारा निर्मित कराया गया कोलबा भी स्थित है।यहां आप अपने पार्टनर के साथ खूबसूरत नजारों का लुत्फ उठाते हुए सुकून के पल जी सकते हैं। यहां के पाल, कुडा, कोन्नन और अंबीवली में अनेक प्राचीन बौद्ध गुफा मन्दिर और ऐलिफेंटा द्वीप में शेव गुफाएं हैं, जिन्हें घूमना न भूलें।

विज्ञापन
alibag best beach destination in mumbai

अलीबाग में कई प्रसिद्ध तट और बीच मौजूद है। इनमें अलीबाग बीच, किहिम बीच, अक्षई बीच, वर्सीली बीच, मांडवा बीच काफी प्रसिद्ध हैं। इसके अलावा यहां कोलाब किला, खांदेरी किला, मुरुद जंजीरा किला, विक्रम विनायक मंदिर, कोरलाई किला, चुंबकीय वेधशाला और बिड़ला मंदिर प्रसिद्ध है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed