जब भी कम बजट में विदेश घूमने की बात होती है तो सबसे पहला विचार थाईलैंड का आता है। जहां बीच, नाइटलाइफ, प्राचीन मंदिर व पार्टी को आप एक ही शहर में एंजॉय कर सकते हैं। इसके अलावा आप यहां अजीबो-गरीब एक्सपीरियंस के लिए भी आ सकते हैं। आइए जानते हैं थाईलैंड आकर आप यहां किस तरह की चीजों का अनुभव कर सकते हैं।
स्नैक फॉर्म
सांप देखने को तो दूर जब उनके बारे में बातें भी होती हैं तो एक बार सिहरन सी पैदा हो जाती है। लेकिन थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में स्नैक फॉर्म है, जहां दुनियाभर से आए पर्यटक सांपों के साथ करतब करते हैं। आपके लिए यह जगह थोड़ी डरावनी हो सकती है पर यहां आपको एडवेंचर करने का मौका मिलेगा। हालांकि स्नैक फॉर्म में बहुत ही कम जहरीले सांप होते हैं। यहां आपको कोई भी सांप नुकसान नहीं पहुंचाएगा।
थाईलैंड में मौजूद रॉयल ड्रैगन रेस्टोरेंट विश्व का सबसे बड़ा रेस्टोरेंट है। यहां पर एक साथ पांच हजार लोग बैठकर खाना खा सकते हैं। इस रेस्टोरेंट में एक हजार के करीब स्टॉफ हैं। यहां डिनर के साथ म्यूजिक, डांसिंग और बॉक्सिंग जैसी कई दूसरी एक्टिविटीज करने का मौका मिलेगा।
अधिकांश शहरों के मार्केट खरीदारी के लिए जाने जाते हैं लेकिन थाईलैंड के यह मार्केट लक के लिए जाना जाता है। संडे को मार्केट में सबसे ज्यादा भीड़ देखने को मिलती है जब लोग गुड लक वाली इन चीजों को इत्मीनान से देखते-परखने के बाद घर लेकर जाते हैं।
थाईलैंड की राजधानी बैंकांक में एक बेहद दिलचस्प मंदिर है। इस मंदिर की बाहरी आकृति बिल्कुल ड्रैगन की तरह है। यह मंदिर बैंकॉक से केवल चालीस किलोमीटर की दूरी पर है। मंदिर में भगवान बुद्ध की भी प्रतिमा मौजूद है।