फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

केवल चार धाम ही नहीं अपनी जिंदगी में एक बार इन अद्भुत धार्मिक जगहों की सैर भी जरूर करें

Thu, 17 Oct 2019 01:09 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Thu, 17 Oct 2019 01:09 PM IST
विज्ञापन
5 mythological places in india where you must visit once in a life

भगवान तो कण-कण में बसे हैं। अगर आप इस लोकोक्ति पर यकीन करते हैं तो फिर हम आपको इसके प्रमाण भी दे देते हैं। अगर आपको सैर करना भाता है लेकिन हर बार आप केवल पहाड़ों या समु्द्रों की सैर करते हैं तो आज हम कुछ ऐसी धार्मिक मान्यताओं वाली जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां की सैर करने के बाद आप को ऊपर लिखी लोकोक्ति पर यकीन हो जाएगा। यहां की महिमा सुनकर पूरे भारत से सैलानी दर्शन के लिए आते हैं। तो चलिए जानें वो कौन से धार्मिक स्थल हैं जिनकी यात्रा आपको जिंदगी में एक बार जरूर करनी चाहिए।


 
5 mythological places in india where you must visit once in a life
- फोटो : social media
चित्रकूट, उत्तर प्रदेश
चित्रकूट शहर उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के बीच बसा एक छोटा सा शहर है जिसका भू भाग दोनों प्रदेशों में फैला हुआ है। इस छोटे से शहर में बहुत से मंदिर हैं जिनके दर्शन के लिए सैलानी आते हैं। मान्यता है कि यहां पर चौदह वर्ष के वनवास के बाद राम और उनके भाई भरत का मिलाप हुआ था। इसके साथ ही यहां पर हनुमान जी का एक मंदिर  है जिसके बारे में भी कुछ मान्यताए प्रचलित है। इस शहर के कण-कण में भगवान बसे हैं क्योंकि यहां पर धार्मिक आस्थाओं से जुड़ी बहुत सी कथाएं सुनने को मिलेगी।

 

5 mythological places in india where you must visit once in a life
- फोटो : pixa
द्वारिका, गुजरात

गुजरात के द्वारका के बारे में कहा जाता है कि ये शहर भारत के सात प्राचीन शहरों में से एक है। इस शहर को लेकर अनेक धार्मिक मान्यताएं प्रचलित हैं। कहा जाता है कि भगवान श्री कृष्ण की राजधानी थी। इसके साथ ही ये चार धाम में से एक है। इस शहर में बहुत से मंदिर हैं दर्शन करने के लिए। जिनके बारे में अनेक पौराणिक मान्यताएं प्रचलित हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
5 mythological places in india where you must visit once in a life
- फोटो : social media
दंडकारण्य, छत्तीसगढ़

बहुत बड़े भू-भाग में फैले इस वन के बारे में कथा प्रचलित है कि रामायण काल में यहीं से रावण ने मां सीता का हरण किया था। इस जगह को देखने आने वालों का सबसे बड़ा कारण यहीं कथा है। ये वन केवल छत्तीसगढ़ ही नहीं बल्कि  आंध्र प्रदेश, उड़ीसा, तेलंगाना राज्य में भी फैला हुआ है। 


 
विज्ञापन
5 mythological places in india where you must visit once in a life
- फोटो : twitter
देवप्रयाग, उत्तराखंड

हिंदूओं की आस्था का केंद्र देवप्रयाग भी सैर करने के लिए एक बढ़िया जगह है। कहा जाता है कि यहां पर अलकनंदा नदी भागीरथी से मिलकर गंगा का रूप लेती हैं और फिर यहीं से आगे बढ़ती हैं। ऋषिकेश से 70 किमी दूर बसे इस शहर की सैर करने का मौका मिले तो एक बार जरूर जाएं।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed