तकनीक ने हमारे कई सारे कामों को बहुत आसान कर दिया है। कहां पुराने जमाने में महिलाएं भरेपूरे परिवारों के कपड़े धो-धोकर थक जाती थीं वहीं आजकल कपड़ों को मशीन में डालनेभर से सारा काम हो जाता है। आजकल की व्यस्त दिनचर्या में इतना समय किसी के पास होता भी नहीं है कि वो पूरे घर के कपड़े धोए। वॉशिंग मशीन खरीदना हर किसी के लिए बहुत आसान नहीं होता। कई लोग पैसा जोड़-जोड़कर इसे खरीदते हैं। ऐसे में हमारी ही छोटी- मोटी गलतियों से यदि मशीन बिगड़ जाती है तो उसे सुधराने का खर्च अलग होता है। अगली स्लाइड्स से जानिए वॉशिंग मशीन में किन चीजों को डालने से मशीन हमेशा के लिए बिगड़ सकती है।
ये पांच चीजें वॉशिंग मशीन को पहुंचाती हैं नुकसान, मशीन हमेशा के लिए हो जाती है खराब
सिक्के
जब भी हम सब्जी या कुछ छोटा- मोटा सामान लेने जाते हैं तो कई बार खुल्ले पैसे हमारी जेब में ही रखे रह जाते हैं और उन्हीं कपड़ों को धोने के लिए हम वॉशिंग मशीन में डाल देते हैं। सिक्के में उपयोग की जाने वाली धातु ड्रेन पाइप में फंसकर उसे ब्लॉक कर देती है, पानी ठीक से आ नहीं पाता है। जिस वजह से मशीन बहुत जल्दी खराब होने लगती है।
चमकीले कपड़े
हमारे पार्टी वियर कपड़े जिन पर चमक, कांची, मोती एवं अन्य तरह का काम किया होता है उन्हें भी मशीन में डालने से मशीन और कपड़े दोनों खराब हो जाते हैं। अगर चमक को गोंद की सहायता से चिपकाया है तब तो वो मशीन में लंबे समय तक भिगोय रहने से पूरी तरह से निकल जाती है और वही चमक मशीन के काम में बाधा डालती है।
बच्चों के मोजे
वॉशिंग मशीन के भीतर छोटे बच्चों के मोजे आसानी से फंस जाते हैं जो कि मशीन में, रबर के पाइप आदि में उलझ जाते हैं और मशीन के काम करने की प्रक्रिया को पूरी तरह से बिगाड़ देते हैं। मोजे का ऊन मशीन में बुरी तरह से फंस जाता है जिसे कि खुद से निकालना संभव नहीं होता है।
कंबल
अक्सर हम सोचते हैं कि कंबल पतली ही तो है और इसे कौन हाथ से धोये और मशीन में डाल देते हैं। लेकिन यह किसी मूर्खता से कम नहीं है। कंबल जब पानी में ही डाल देते हैं तो वह पानी को सोंख लेती है और ऐसी स्थिति में उसका वजन बहुत अधिक हो जाता है। ऐसी स्थिति में मशीन जाम होनी लगती है क्योंकि वो भारी कंबल की गंदगी को निकाल नहीं पाती है।