फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल: ये हैं भारत के वो सात अमीर लोग, जिनके बंगले की कीमत हर किसी को करती है हैरान

Fri, 24 Sep 2021 11:33 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 24 Sep 2021 11:33 AM IST
विज्ञापन
the cost and Beauty of luxurious houses of 7 richest personalities of india
भारत के सबसे अमीर लोग - फोटो : facebook/Adani, Foundation and Nita Ambani

हर कोई चाहता है कि वो अमीर बने, उसके पास धन-दौलत के भंडार हो और उसे किसी भी चीज को लेते समय ये न सोचना पड़े कि इसमें कितने पैसे खर्च होंगे। मतलब कुल मिलाकर राजा-महाराजाओं वाली जिंदगी, जिसे हर कोई जीने के सपने देखता है। लेकिन क्या ये सब करना इतना आसान है? शायद, इसका जवाब न ही होगा, लेकिन सच ये भी है कि अगर कड़ी मेहनत की जाए तो कोई मंजिल दूर नहीं होती। जैसे आप भारत के अरबपतियों को ही देख लीजिए। इसमें रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी से लेकर लक्ष्मी मित्तल तक शामिल हैं, जिन्होंने अपने बिजनेस को खूब आगे बढ़ाया और आज वे काफी अमीर भी हैं। बात इनके घर व गाड़ियों की करें, तो ये हर किसी का दिल जीत लेती हैं। तो इसी कड़ी में आज हम आपको भारत के कुछ अमीर लोगों के आलीशान घरों के बारे में बताने जा रहे हैं, ऐसा इसलिए भी क्योंकि इन कामयाब लोगों की पहचान इनके लग्जरी घरों से भी होती है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में।

the cost and Beauty of luxurious houses of 7 richest personalities of india
भारत के सबसे अमीर लोग - फोटो : facebook/Outlookindia

कुमार मंगलम बिड़ला

  • कुमार मंगलन बिड़ला की कुल संपत्ति 12.8 मिलियन डॉलर है, और वे एक जानी-मानी शख्सियत हैं। उनका मुंबई के मालाबार हिल इलाके में एक आलीशान बंगला है, जिसमें हर तरह की सुख-सुविधाएं मौजूद हैं। उनके इस बंगले का नाम जटिया हाउस है और और इसकी कीमत लगभग 425 करोड़ रुपये के आसपास है।
the cost and Beauty of luxurious houses of 7 richest personalities of india
भारत के सबसे अमीर लोग - फोटो : facebook/https://www.facebook.com/mahesh.ambole.3

लक्ष्मी मित्तल

  • लक्ष्मी मित्तल को लोग स्टील किंग के नाम से जानते हैं और उनकी कुल संपत्ति 14.9 बिलियन डॉलर है। उनका लंदन में केंसिंग्टन पैलेस गार्डन इलाके में आलीशान बंगला भी है, जहां वे अपने परिवार संग रहते हैं। ये बंगला 55 हजार वर्ग फुट में फैला है और इसकी कीमत 25 मिलियन पाउंड यानी 2519 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
the cost and Beauty of luxurious houses of 7 richest personalities of india
भारत के सबसे अमीर लोग - फोटो : facebook/IJBST Journal Group

उदय कोटक

  • उदय कोटक ने साल 2003 में महिद्रा बैंक की स्थापना की थी, और वे काफी अमीर हैं। उनकी कुल संपत्ति 15.9 बिलियन डॉलर है। उदय कोटक अपने परिवार संग मुंबई के वर्ली में Champagne House में रहते हैं और इस बंगले की कीमत 385 करोड़ रुपये के आसपास है।
विज्ञापन
the cost and Beauty of luxurious houses of 7 richest personalities of india
भारत के सबसे अमीर लोग - फोटो : PTI

राधाकिशन दमानी

  • राधाकिशन दमानी डीमार्ट स्टोर के मालिक हैं और उनकी कुल संपत्ति 16.5 बिलियन डॉलर है। वहीं, मुंबई के मालाबार हिल में दमानी ब्रदर्स का एक आलीशान बंगला है, जिसका नाम मधु कुंज है। ये जमीन वैसे तो 1.5 एकड़ में फैली है और ये बंगला 60 हजार वर्ग फुट में बना है। बात इसकी कीमत की करें, तो ये बंगला लगभग 1001 करोड़ रुपये का है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed