फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डिप्रेशन और एंग्जाइटी को बढ़ाते हैं ये 5 फूड, गलती से भी न करें सेवन

Mon, 15 Jun 2020 06:25 PM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Mon, 15 Jun 2020 06:25 PM IST
विज्ञापन
sushant singh rajput was battling depression 5 foods to avoid with anxiety
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

टीवी से लेकर फिल्म इंडस्ट्री तक का सफर तय करने वाले सुशांत सिंह राजपूत अब दुनिया में नहीं हैं। उनके प्रशंसकों और करीबियों के लिए उनका निधन किसी सदमे से कम नहीं है। मुंबई पुलिस के मुताबिक सुशांत पिछले कई दिनों से तनाव से जूझ रहे थे और कई महीने से डिप्रेशन का इलाज भी करवा रहे थे। भागदौड़ भरी जिंदगी और काम के दबाव के वजह से आज के समय में हर तीसरा आदमी डिप्रेशन से जुझ रहा है। डिप्रेशन को ट्रिगर करने में हमारी डाइट भी अहम भूमिका निभाती है। कई रिसर्च में यह बात सामने आई है कि आहार और पोषण का हमारे मानसिक स्वास्थ्य पर भी प्रभाव पड़ता है। कुछ फूड्स ऐसे भी हैं, जो डिप्रेशन लेवल को काफी बढ़ा देते हैं। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से ऐसे फूड्स के बारे में बताएंगे, जिसे डिप्रेशन के मरीजों को भूलकर भी नहीं सेवन करना चाहिए।

sushant singh rajput was battling depression 5 foods to avoid with anxiety
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

फ्रूट जूस
फलों में मौजूद फाइबर शरीर में ऊर्जा तो बढ़ाता ही है साथ ही सेहत को बनाए रखता है। लेकिन पैक्ड फ्रूट जूस में कई कैमिकलयुक्त पदार्थों और अन्य चीजों को मिलाए जाने की शंका रहती है। इस तरह के जूस का सेवन करने से दर्द, एंग्जाइटी और डिप्रेशन की समस्या हो जाती है। ऐसे में बेहतर होगा कि पैक्ड फ्रूट जूस की जगह ताजे फलों के रसों का सेवन करना चाहिए।

sushant singh rajput was battling depression 5 foods to avoid with anxiety
डाइट सोडा - फोटो : सोशल मीडिया

डाइट सोडा
कई लोगों का यह मानना होता है कि डाइट सोडा में चीनी नहीं होने के कारण वो नुकसानदायक नहीं होता है। भले ही इसमें मिठास नहीं है लेकिन ज्यादा डाइट सोडा के सेवन से डिप्रेशन का खतरा बढ़ता है। कैफीन की अधिक मात्रा होने से एंग्जाइटी के साथ ही थकान भी महसूस कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
sushant singh rajput was battling depression 5 foods to avoid with anxiety
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

व्हाइट टोस्ट
नाश्ते में अधिकांश लोग व्हाइट टोस्ट का सेवन करते हैं। लेकिन व्हाइट टोस्ट के सेवन से शरीर में ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता, जो आगे चलकर एंग्जाइटी की वजह बन जाता है। विशेषज्ञों के मुताबिक व्हाइट टोस्ट के अधिक सेवन से डिप्रेशन का खतरा भी बढ़ जाता है।

विज्ञापन
sushant singh rajput was battling depression 5 foods to avoid with anxiety
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

केचअप
केचप को तैयार करने में टमाटर के अलावा कई तरह के रसायनों और भारी मात्रा में चीनी का इस्तेमाल किया जाता है। एक चम्मच कैचअप में करीब 4 ग्राम चीनी होती है। ज्यादा मीठा पेट तो खराब करता ही है साथ ही एंग्जाइटी और डिप्रेशन का कारण भी बन जाता है। बेहतर होगा कि बाहर के केचअप की जगह घर पर बनाएं केचअप का इस्तेमाल करें और उसमें थोड़ी काली मिर्च जरूर एड करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed