Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हेल्थ टिप्स: मेटाबॉलिज्म को रखना है एक्टिव तो आज से ही शुरू करें ये उपाय, बच्चे हों या बुजुर्ग सबके लिए जरूरी

Tue, 03 Nov 2026 08:40 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Tue, 03 Nov 2026 08:40 AM IST
सार

मेटाबॉलिज्म शरीर की वह प्रक्रिया है, जिसके जरिए भोजन ऊर्जा में बदलता है। इसकी कार्यक्षमता को बेहतर बनाए रखने के लिए संतुलित और प्रोटीन युक्त आहार, पर्याप्त नींद और नियमित व्यायाम जरूरी हैं। 

विज्ञापन
How to Improve Metabolic Health Through Diet, Sleep and Exercise
मेटाबॉलिज्म की समस्या - फोटो : Amarujala.com/AI

शरीर को स्वस्थ रखने और बीमारियों के जोखिम को कम करने के लिए मेटाबॉलिज्म का सही तरीके से काम करना बेहद जरूरी है। मेटाबॉलिज्म वह प्रक्रिया है, जिसके जरिए शरीर भोजन को ऊर्जा में बदलता है। यही ऊर्जा शरीर के सभी जरूरी कार्यों को संचालित करने में मदद करती है। लेकिन जब मेटाबॉलिज्म की प्रक्रिया प्रभावित होती है, तो इसका असर वजन, पाचन, ब्लड शुगर और हार्मोनल संतुलन पर भी पड़ सकता है।



खानपान की गड़बड़ी, शारीरिक गतिविधियों की कमी, नींद पूरी न होना और लगातार तनाव जैसी आदतें मेटाबॉलिक हेल्थ को प्रभावित कर सकती हैं। यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ संतुलित जीवनशैली अपनाने की सलाह देते हैं। अच्छी बात यह है कि रोजमर्रा की कुछ आदतों में बदलाव करके मेटाबॉलिक हेल्थ को बेहतर बनाए रखने में मदद मिल सकती है।

आइए जानते हैं मेटाबॉलिज्म सुधारने के लिए क्या उपाय जरूरी हैं?

Trending Videos
How to Improve Metabolic Health Through Diet, Sleep and Exercise
खान पान में करें सुधार - फोटो : Freepik.com

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक, संतुलित आहार और बेहतर जीवनशैली अपनाकर मेटाबॉलिक हेल्थ को बेहतर बनाए रखने में मदद मिल सकती है। कम उम्र से ही इसके लिए प्रयास करते रहना जरूरी है।

डाइट पर ध्यान देना सबसे जरूरी

मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाए रखने में खानपान की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका  होती है। खासतौर पर प्रोटीन युक्त चीजों को डाइट में शामिल करना फायदेमंद हो सकता है। प्रोटीन के पाचन के दौरान शरीर को कार्बोहाइड्रेट और वसा की तुलना में अधिक कैलोरी बर्न करनी पड़ती है। इसे थर्मिक इफेक्ट ऑफ फूड कहा जाता है।
 

  • इसके लिए भोजन में अंडे, मछली, दूध, दही, दालें, फलियां और नट्स शामिल कर सकते हैं। 
  • इसके अलावा हरी सब्जियां, साबुत अनाज और मौसमी फल भी शरीर को जरूरी विटामिन, मिनरल्स और फाइबर प्रदान करते हैं। 

 

How to Improve Metabolic Health Through Diet, Sleep and Exercise
अच्छी नींद जरूरी - फोटो : Freepik

 रोजाना 7-9 घंटे की नींद लें
 

  • अच्छी नींद सिर्फ थकान दूर करने के लिए ही नहीं, बल्कि मेटाबॉलिक हेल्थ के लिए भी जरूरी है। नींद पूरी न होने से शरीर में भूख और पेट भरे होने का एहसास कराने वाले हार्मोन प्रभावित हो सकते हैं। इसका असर खानपान की आदतों, वजन और ब्लड शुगर के स्तर पर पड़ सकता है। विशेषज्ञ वयस्कों को रोजाना 7 से 9 घंटे की अच्छी नींद लेने की सलाह देते हैं। इसके लिए सोने और जागने का समय निर्धारित रखें। रात में मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का इस्तेमाल कम करें।


योग और व्यायाम को जरूरी
 

  • शारीरिक रूप से सक्रिय रहना मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाए रखने के सबसे प्रभावी तरीकों में से एक है। नियमित व्यायाम से मांसपेशियों को मजबूत रखने और शरीर की कैलोरी बर्न करने की क्षमता में सुधार करने में मदद मिलती है। इसके लिए रोजाना कम से कम 30 मिनट वॉक, साइकिलिंग और योग कर सकते हैं। सप्ताह में दो दिन मांसपेशियों को मजबूत बनाने वाले व्यायाम भी करें। नियमित शारीरिक गतिविधियां वजन और ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में भी सहायक हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
How to Improve Metabolic Health Through Diet, Sleep and Exercise
नियमित वॉक जरूरी - फोटो : Freepik.com

मेटाबॉलिज्म सुधारने के लिए क्या करें

मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाए रखने के लिए कुछ आसान आदतों को अपनी दिनचर्या में शामिल करना जरूरी है।
 

  •  शरीर में पानी की कमी न होने दें। दिनभर पर्याप्त पानी पीते रहें।
  • लंबे समय तक भूखे रहने और क्रैश डाइटिंग से बचें। संतुलित आहार लें।
  • स्क्वाट्स, पुशअप्स और वजन उठाने वाले व्यायाम से मांसपेशियां मजबूत होती हैं।
  • भोजन के बाद 10-15 मिनट पैदल चलने की आदत डालें।
  •  योग, ध्यान और प्राणायाम को दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।
  • फाइबर युक्त भोजन खाएं। डाइट में फल, हरी सब्जियां, ओट्स और साबुत अनाज को शामिल करें।
  • लगातार बैठे न रहें। हर 30-60 मिनट में कुछ देर टहलें या शारीरिक गतिविधि करें।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed