{"_id":"5af1850c4f1c1b6d098b880c","slug":"sonam-kapoor-and-anand-ahuja-wedding-at-rockdale-bandra-inside-pictures","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"देखिए कैसा था सोनम की शादी का अरेंजमेंट, सामने आईं वेन्यू की INSIDE PICTURES","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
देखिए कैसा था सोनम की शादी का अरेंजमेंट, सामने आईं वेन्यू की INSIDE PICTURES
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 09 May 2018 12:53 PM IST
विज्ञापन
sonam wedding venue
लंबे समय से फैंस को उनकी फेवरेट सोनम कपूर की शादी का बेसब्री से इंतजार था। फाइनली सोनम की जिंदगी 'आनंद' से भर गई है। ये पंजाबी शादी प्राइवेट सेरेमनी के बीच हुई । इसके बावजूद वेन्यू के अंदर से लगातार शादी के वीडियो और तस्वीरें सामने आ रही थीं। सोनम और उनके सांवरिया की तस्वीरें तो आपने बहुत देख ली होंगी पर क्या आपने अभी तक सोनम की शादी का वेन्यू देखा है? अगर नहीं तो हम दिखाते हैं आपको सोनम की शादी का वेन्यू।
sonam kapoor wedding venue
लाल रंग के जोड़े में सजी सोनम कपूर एकदम परफेक्ट ब्राइड लग रही हैं, वहीं उनके रांझणा भी उन्हें कड़ी टक्कर दे रहे हैं। दोनों के प्रफेक्ट लुक के साथ-साथ वेन्यू भी बेहद खूबसूरत था। सारी डेकोरेशन दिल्ली की वेडिंग प्लानर फर्म रानी पिंक ने की थी।
A post shared by Sonam Weds Anand (@sonamkishaaadi) on
sonam kapoor wedding venue
रानी पिंक फर्म ने ही सोनम के संगीत फंक्शन वेन्यू सनटेक सिग्नेचर आइसलैंड को भी डिजाइन किया था। सोनम कपूर की बहन रिया कपूर ने भी वेन्यू डेकोरेट करने वाली फर्म का शुक्रिया अदा किया है। सोनम की वेडिंग सेरेमनी उनकी आंटी और इंटीरियर डिजाइनर कविता सिंह के बैंडस्टैंड स्थित आलीशान बंगले में हुई। इस बात का अंदाजा आपको तस्वीरें देखकर हो जाएगा कि बंगले को शानदार तरीके से डेकोरेट करने के लिए क्या कुछ किया गया है।
A post shared by BollywoodON (@bollywood_on) on
विज्ञापन
विज्ञापन
sonam kapoor wedding venue
बता दें, कविता सिंह का यह बंगला 55 हजार स्क्वायर फीट में बना है। सोनम कपूर की आंटी का ये बंगला बेहद खूबसूरत है और इसका नाम रॉकडेल है। रिपोर्टस के अनुसार, मुंबई की सबसे महंगी जगहों पर स्थित इस बंगले की कीमत 70 करोड़ रुपए है।
विज्ञापन
sonam kapoor wedding venue
सोनम कपूर आनंद आहूजा को प्यार से 'बाबू' कहकर पुकारती हैं। जयमाल के दौरान भी वह उन्हें इसी नाम से पुकार रही थीं, तभी उनकी मां सुनीता कपूर ने सोनम को टोकते हुए कहा,'बाबू नहीं आप कहो।'