हर मां चाहती है कि उसका बच्चा स्वस्थ पैदा हो और उसमें किसी तरह की विकलांगता न हो। इसे लेकर डॉक्टर्स का मानना है कि गर्भावस्था के दौरान महिलाओं द्वारा की गई छोटी-छोटी गलतियां गर्भ में पल रहे बच्चे पर भारी पड़ती हैं। हाल ही में एक रिसर्च में सामने आया है कि प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं द्वारा सिगरेट पीने से होने वाला बच्चा बहरा हो सकता है।
बहुत सारें लोग यह जानने के बावजूद कि स्मोकिंग उनकी सेहत के लिए हानिकारक है तब भी इसे करते हैं। प्रेगनेंसी के वक्त महिलाओं को इससे दूरी बनाकर रखनी चाहिए, क्योंकि ऐसे में सिर्फ उनकी ही नहीं उनके बच्चे की सेहत पर भी उसका दुष्परिणाम पड़ता है।
हाल ही में एक रिसर्च में सामने आया है कि प्रेगनेंसी के दौरान स्मोकिंग करने वाली महिलाओं के बच्चों में 68 फीसदी श्रवण संबंधी विकारों में वृद्धि देखी गई है।
इस बारे में जापान के क्योटो विश्वविद्यालय के कोजी कवाकामी ने कहा, 'यह रिसर्च इस बात को साफ बतलाता है कि प्रेगमेंसी के दौरान तम्बाकू के धुएं के संपर्क में आने और जन्म के बाद इससे बचाए रखने से बच्चों में सुनने संबंधी दिक्कतों के जोखिम को कम किया जा सकता है।'
आपको बता दें, यह रिसर्च रिपोर्ट 'पीडियाट्रिक एंड पेरीनेटल इपिडेमिओलॉजी' नामक पत्रिका में प्रकाशित किया गया है। इसमें तीन साल के 50,734 बच्चों के आंकड़े शामिल हैं।