फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Skipping Bath In Monsoon: बारिश के मौसम में गलती से भी नहाना न भूलें, वरना पड़ेगा शरीर पर ऐसा असर

Tue, 02 Aug 2022 05:44 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 02 Aug 2022 05:44 PM IST
विज्ञापन
Skipping Bath In Monsoon Know Side Effects Of Not Taking Bath In Rainy Season
न नहाने से होने वाले दुष्प्रभाव - फोटो : istock

Skipping Bath In Monsoon: गर्मी के मौसम में अधिक तापमान से राहत दिलाने का काम मानसून करता है। कई लोगों को बारिश पसंद होती है। बरसात के मौसम में गरमा गरम पकौड़े और चाय पीने का मजा ही अलग होता है। हालांकि बारिश के मौसम में कई तरह की शारीरिक समस्याएं भी हो सकती हैं। अक्सर लोग बरसात और सर्दियों में कम पानी का सेवन करते हैं। सर्दियों में कम पानी पीने के साथ ही लोग अक्सर ठंड अधिक होने के कारण नहाने से भी बचते हैं। कई लोग तो सर्दियों में पानी गर्म करके भी नहाना नहीं चाहते। ऐसे में सर्दी के मौसम में अक्सर ही लोग कई दिन नहीं नहाते। वहीं बारिश के मौसम में नहाने से बचते हैं। हालांकि बरसात के मौसम में स्नान न करना काफी नुकसानदायक हो सकता है। विशेषज्ञ रोजाना नहाने की सलाह देते हैं। बारिश में अगर नहीं नहाते हैं तो इसके साइड इफेक्ट हो सकते हैं। चलिए जानते हैं बरसात के मौसम में रोजाना न नहाने के दुष्प्रभाव।

Skipping Bath In Monsoon Know Side Effects Of Not Taking Bath In Rainy Season
खुजली होना - फोटो : iStock

त्वचा संबंधी समस्याएं

रोजाना स्नान न करने से त्वचा में संक्रमण हो सकता है। न नहाने से स्किन में संक्रमण होने लगता है और खुजली की समस्या हो जाती है। शरीर में सूजन, लालपन, दाने भी पड़ सकते हैं।

Skipping Bath In Monsoon Know Side Effects Of Not Taking Bath In Rainy Season
दुर्गंध आना - फोटो : Pixabay

दुर्गंध आना

बारिश के मौसम में शरीर में नमी बनी रहती है। वहीं कपड़ों में भी सही से धूप वह हल्के गीले लगते हैं और शरीर में मॉश्चर काफी अधिक हो जाता है। वहीं जब आप नहाते नहीं हैं, तो शरीर से दुर्गंध आने लगती है। शरीर में दुर्गंध वाले बैक्टीरिया पैदा होने से शरीर से बदबू आती है और अन्य तरह के संक्रमण हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Skipping Bath In Monsoon Know Side Effects Of Not Taking Bath In Rainy Season
संक्रमण - फोटो : Pixabay

संक्रमण

शरीर में कई सारे कीटाणु और कोशिकाएं होती हैं। वहीं जब आप नहाते नहीं हैं तो शरीर में मृत कोशिकाएं पैदा होने लगती है। बारिश के मौसम में न नहाने से शरीर के कमर वाले भाग में अधिक मृत कोशिकाएं विकसित होने लगती हैं, जिससे संक्रमण का जोखिम बढ़ता है।

विज्ञापन
Skipping Bath In Monsoon Know Side Effects Of Not Taking Bath In Rainy Season
चिपचिपाहट - फोटो : Pixabay

चिपचिपाहट महसूस होना

बारिश के मौसम में शरीर में चिपचिपाहट भी होने लगती है। अगर आप नहाते नहीं हैं तो असहज महसूस करने लगते हैं और अधिक चिपचिपाहट होने लगती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed