फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Navratri 2025: आज से शुरू नवरात्रि, पहले दिन की एक चूक बिगाड़ सकती है पूरे 9 दिनों का फल

Mon, 22 Sep 2025 11:17 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 22 Sep 2025 11:17 AM IST
सार

Shardiya Navratri 2025 : पहले दिन की गई छोटी-सी गलती भी पूरे नौ दिनों के साधना-फल को प्रभावित कर सकती है। इसलिए पूजा-व्रत को सही विधि से करें और कुछ गलतियों से बचें। तभी माँ दुर्गा की कृपा सदा आपके और आपके परिवार पर बनी रहेगी।

विज्ञापन
Shardiya Navratri 2025 Avoid These Common Mistakes During Navratri Me Bhool Kar Bhi Na Karein Ye kam
शारदीय नवरात्रि 2025 - फोटो : Adobe

Shardiya Navratri 2025 : शारदीय नवरात्रि 2025 आज से शुरू हो चुकी है। नवरात्रि का पहला दिन बेहद शुभ और पावन माना जाता है क्योंकि इसी दिन माता शैलपुत्री की पूजा होती है। कहते हैं कि व्रत और पूजा की शुरुआत जैसे होगी, वैसा ही असर पूरे नौ दिनों तक दिखाई देगा। यही कारण है कि पहले दिन की पूजा और आचरण को लेकर खास सावधानी बरतनी चाहिए। कई बार लोग अज्ञानवश ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिनसे माता रानी की कृपा कम हो जाती है। नवरात्रि केवल पूजा का पर्व नहीं, बल्कि आत्मसंयम और भक्ति का मार्ग है। पहले दिन की गई छोटी-सी गलती भी पूरे नौ दिनों के साधना-फल को प्रभावित कर सकती है। इसलिए पूजा-व्रत को सही विधि से करें और कुछ गलतियों से बचें। तभी माँ दुर्गा की कृपा सदा आपके और आपके परिवार पर बनी रहेगी।

Shardiya Navratri 2025 Avoid These Common Mistakes During Navratri Me Bhool Kar Bhi Na Karein Ye kam
कलश - फोटो : Adobe Stock

कलश स्थापना में लापरवाही न करें

पहले दिन घटस्थापना या कलश स्थापना का विशेष महत्व है। इसे शुभ मुहूर्त में करना चाहिए। कई बार लोग जल्दबाज़ी में बिना दिशा और नियम का ध्यान रखे कलश स्थापित कर देते हैं। कलश को उत्तर-पूर्व दिशा में और साफ जगह पर ही रखें।

Shardiya Navratri 2025 Avoid These Common Mistakes During Navratri Me Bhool Kar Bhi Na Karein Ye kam
लहसुन-प्याज का सेवन भूलकर भी न करें - फोटो : istock

लहसुन-प्याज का सेवन भूलकर भी न करें

नवरात्रि के दौरान सात्विकता का पालन जरूरी है। पहले दिन ही लहसुन, प्याज, मांसाहार या मदिरा का सेवन अशुभ माना जाता है। इससे व्रत की पवित्रता भंग हो जाती है और साधक को माता की पूर्ण कृपा नहीं मिलती।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shardiya Navratri 2025 Avoid These Common Mistakes During Navratri Me Bhool Kar Bhi Na Karein Ye kam
साफ सफाई - फोटो : istock

घर को गंदा न रखें

मां दुर्गा को स्वच्छता बेहद प्रिय है। पहले दिन ही यदि घर में गंदगी रहती है तो इसे अपवित्र माना जाता है। घर में धूप-दीप जलाकर सकारात्मक ऊर्जा का संचार करें। साथ ही शरीर और  मन को भी स्वच्छ रखें। नवरात्रि में स्नान जरूर करें।

विज्ञापन
Shardiya Navratri 2025 Avoid These Common Mistakes During Navratri Me Bhool Kar Bhi Na Karein Ye kam
व्रत के दौरान गुस्सा और कटु वचन न बोलें - फोटो : istock

व्रत के दौरान गुस्सा और कटु वचन न बोलें

नवरात्रि में साधक को आचरण से भी सात्विकता दिखानी चाहिए। गुस्सा करना, झगड़ा करना या अपशब्द बोलना व्रत की पवित्रता को कम कर देता है। पहले दिन से ही संयम और शांति का पालन करें।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed