{"_id":"68ce7a19e97240e7d2094634","slug":"shardiya-navratri-2025-avoid-these-mistakes-while-you-keep-9-day-fasting-in-navratri-disprj-2025-09-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shardiya Navratri 2025: व्रत के दौरान पेट की परेशानी क्यों बढ़ती है? वजह बनती हैं ये 5 गलतियां","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
Shardiya Navratri 2025: व्रत के दौरान पेट की परेशानी क्यों बढ़ती है? वजह बनती हैं ये 5 गलतियां
Sat, 20 Sep 2025 05:05 PM IST
श्रुति गौड़
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Sat, 20 Sep 2025 05:05 PM IST
सार
Shardiya Navratri 2025: नवरात्रि के नौ दिन हिंदू धर्म के लोगों के लिए बेहद खास होते हैं। ऐसे में अगर आप नौ दिन व्रत रख रहे हैं, तो कुछ बातों का खास ध्यान रखें।
विज्ञापन
पूरे 9 दिन रखना है व्रत तो इन गलतियों को न दोहराएं, वरना बढ़ जाएगी पेट की समस्या
- फोटो : Adobe stock
Shardiya Navratri 2025: नवरात्रि का पर्व पूरे देश में बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस दौरान मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। माता रानी को प्रसन्न करने के लिए कई लोग नौ दिन का व्रत रखते हैं। व्रत के दौरान खान-पान का तरीका बदलने से शरीर पर सीधा असर पड़ता है। लंबे समय तक खाली पेट रहने या सीमित आहार लेने से एसिडिटी, कब्ज, थकान या कमजोरी जैसी परेशानियां बढ़ सकती हैं।
खाली पेट रहना
- फोटो : Freepik.com
1. खाली पेट रहना
बहुत से लोग शारदीय नवरात्रि के मौके पर पूरा-पूरा दिन खाली पेट रहते हैं। उन्हें ऐसा लगता है कि ऐसा करने से मां प्रसन्न होंगी। जबकि ऐसा नहीं करना चाहिए। खाली पेट रहने से गैस और कब्ज की समस्या बढ़ने लगती है। इसलिए कुछ न कुछ खाते रहें, ताकि आपको इस दिक्कत का सामना न करना पड़े।
अत्यधिक तला-भुना खाना
- फोटो : instagram
2. अत्यधिक तला-भुना खाना
फलाहार का जिक्र आते ही लोगों की जुबान पर कुट्टू की पकौड़ी, साबुदाना कटलेट, सिंघाड़े की पूड़ी का नाम आ जाता है। ये कभी-कभार खाना तो ठीक है, लेकिन अगर आप इसका सेवन हर दिन करेंगे तो ये आपकी सेहत पर असर डालेगा। इसका सीधा असर आपके पाचन पर पड़ने लगेगा। इसलिए ये सब खाने से बचें।

बार-बार मीठा खाना
- फोटो : Adobe stock
3. बार-बार मीठा खाना
बहुत से लोग ऐसा नियम लेते हैं कि वो नवरात्रि के मौके पर नमक नहीं खाएंगे और सिर्फ मिठाई का सेवन करेंगे। ये भी आपके शरीर के लिए नुकसानदायक होता है। ध्यान रखें कि फलाहारी मिठाइयों में बहुत ज्यादा शक्कर होती है जो गैस और ब्लोटिंग बढ़ा सकती है। इसलिए जितना हो सके, इससे भी दूर रहें।

देर रात खाना
- फोटो : Freepik.com
4. देर रात खाना
उपवास के दौरान वैसे भी हमारा खाना-पीना पूरी तरह से बदल जाता है। ऐसे में अगर हम फलाहार भी देर रात खाएंगे, तो इससे पाचन क्रिया धीमी हो जाएगी। इसलिए सोने से तकरीबन 2 घंटे पहले ही फलाहार कर लें, ताकि ये सही से पच जाए।