Shahrukh Khan New Rented House : बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान का आलीशान मन्नत मुंबई में उनके फैंस के लिए किसी पर्यटन स्थल की तरह है। मुंबई आने वाले शाहरुख के फैंस मन्नत को बाहर से देखने जरूर जाते हैं। उनका भव्य सी फेसिंग बंगला काफी मशहूर है और अंदर से किसी पांच सितारा होटल की तरह दिखता है। हालांकि अब शाहरुख खान अपना आशियाना छोड़ रहे हैं। शाहरुख अपने परिवार के साथ मन्नत छोड़कर मुंबई में ही एक किराए के घर में शिफ्ट होने वाले हैं।
Shahrukh New House: अब किराए के मकान में परिवार संग रहेंगे शाहरुख खान, जानिए कैसा है उनका नया ठिकाना
मन्नत काफी बड़ा है और उसके रेनोवेशन में कुछ वक्त लग सकता है। ऐसे में शाहरुख को अपने घर से दूर किराए के महीने में लंबे समय तक रहना पड़ सकता है।
कहां स्थित है शाहरुख खान का किराए का घर?
शाहरुख खान का नया आशियाना खार के पाली हिल्स इलाके में है। यहां पूजा कासा नाम की बिल्डिंग में शाहरुख ने दो लग्जरी अपार्टमेंट लीज पर लिए हैं। पूजा केस बिल्डिंग बादशाह खान के बंगले मन्नत से लगभग 3 किमी की दूरी पर है। उनका नया लग्जरी डुप्लेक्स अपार्टमेंट मन्नत के मुकाबले में बहुत छोटा है। हालांकि ये अपने आप में भी काफी लग्जरी है।
शाहरुख का नया ठिकाना कैसा है?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके ड्यूप्लेक्स अपार्टमेंट का मिश्रित एरिया लगभग 10.500 वर्ग फीट में फैला है जो कि उनके बंगले मन्नत (27000 वर्ग फुट) की तुलना में आधे से भी कम है। दोनों किराये के डुप्लेक्स पहली और दूसरी मंजिल तथा सातवीं और आठवीं मंजिल पर हैं।
शाहरुख के नए घर का किराया कितना है?
उनके नए अपार्टमेंट का महीने का किराया कुल मिलाकर 25.15 लाख रुपये है। साथ ही 68.97 लाख रुपये का कुल सिक्योरिटी डिपॉजिट खर्च करना पड़ेगा। शाहरुख ने दोनों अपार्टमेंट 36 महीने के लिए लीज पर लिए हैं, जिसकी अवधि 1 अप्रैल 2025 से शुरू हो रही है।
जिस पूजा केस बिल्डिंग में शाहरुख रहने वाले हैं, उसका स्व-स्वामित्व भगनानी परिवार के सदस्यों के पास है, जिसमें जैकी, दीपशिखा और वाशु भगनानी शामिल हैं। ध्यान देने वाली बात है कि भगवानी परिवार भी इसी बिल्डिंग में रहता है और अब वह शाहरुख खान के पड़ोसी बनने वाले हैं।