Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हेल्थ टिप्स: पाचन को मजबूत रखना है तो जान लीजिए ये आसान फॉर्मूला, पेट की दिक्कतें भागेंगी दूर

Tue, 17 Nov 2026 06:24 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Tue, 17 Nov 2026 06:24 PM IST
सार

पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने के लिए 3F फॉर्मूला मददगार हो सकता है। इसमें फाइबर, फर्मेंटेड फूड्स और फास्टिंग शामिल हैं। फाइबर कब्ज से बचाता है, फर्मेंटेड फूड्स आंतों के माइक्रोबायोम को प्रभावित करते हैं और नियमित खानपान की आदत पाचन स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में मदद करती है।

विज्ञापन
Fiber, Fermented Foods and Fasting know 3F Rule for good Gut Health
पाचन की समस्याएं - फोटो : Amarujala.com/AI

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पाचन का ठीक रहना सबसे जरूरी माना जाता है। हम रोजाना जो कुछ भी खाते-पीते हैं या फिर दिनभर की जैसी दिनचर्या होती है, इन सबका पाचन तंत्र पर सीधा असर होता है। भोजन ठीक से न पचने से शरीर में पोषक तत्वों का अवशोषण बाधित हो सकता है, जिससे आपके शरीर में विटामिन, मिनरल्स और जरूरी तत्वों की कमी हो सकती है। इसके अलावा कमजोरी और थकान की समस्याओं से भी बचे रहने के लिए पाचन का ठीक रहना जरूरी माना जाता है।



मसलन शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पाचन तंत्र को ठीक रखने पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। पर सबसे बड़ा सवाल ये है कि पाचन तंत्र को ठीक कैसे रखा जा सकता है? इसके लिए क्या उपाय किए जाने चाहिए?

Trending Videos
Fiber, Fermented Foods and Fasting know 3F Rule for good Gut Health
पाचन को कैसे ठीक रखें? - फोटो : Freepik.com

पाचन को दुरुस्त रखने का फार्मूला

स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, पाचन को ठीक रखने के लिए डाइट और लाइफस्टाइल दोनों में सुधार करना बहुत जरूरी माना जाता है। खानपान में कुछ सामान्य से बदलाव करके भी पाचन तंत्र को लाभ मिल सकता है। कई अध्ययनों में पाचन को दुरुस्त रखने के लिए 3F फॉर्मूला अपनाने की सलाह दी जाती है।

  • 3F का मतलब है- फाइबर, फर्मेंटेड फूड्सऔर फास्टिंग। 

इन तीनों की मदद सेआंतों की सेहत को बेहतर बनाने और पाचन तंत्र को सही तरीके से काम करने में मदद मिल सकती है।

Fiber, Fermented Foods and Fasting know 3F Rule for good Gut Health
डाइट में जरूरी है फाइबर - फोटो : Adobe Stock
फाइबर रखता है पाचन को दुरुस्त

फाइबर को अध्ययनों में पाचन तंत्र के लिए बेहद जरूरी बताया गया है। यह मल को मुलायम बनाने में मदद करता है, जिससे कब्ज की समस्या दूर होती है और मल त्याग को नियमित रखने में मदद मिलती है। इसके अलावा फाइबर आंतों में मौजूद गुड बैक्टीरिया के लिए भोजन का काम भी करता है।
 
  • फाइबर के लिए डाइट में ओट्स, साबुत अनाज, दालें, चना-राजमा और फलों को शामिल किया जा सकता है।
  • इसके अलावा चिया सीड्स, अलसी और बादाम से भी शरीर के लिए जरूरी फाइबर की पूर्ति हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Fiber, Fermented Foods and Fasting know 3F Rule for good Gut Health
पौष्टिक चीजों का करिए सेवन - फोटो : Freepik.com

फर्मेंटेड फूड्स को बनाएं डाइट का हिस्सा

फर्मेंटेड फूड्स ऐसे खाद्य पदार्थ होते हैं, जिन्हें बनाने में सूक्ष्मजीवों की मदद से फर्मेंटेशन की प्रक्रिया होती है। दही, छाछ, इडली-डोसा जैसी चीजें फर्मेंटेड होती हैं। इनमें मौजूद सूक्ष्मजीव और फर्मेंटेशन से बनने वाले तत्व आंतों के माइक्रोबायोम के लिए लाभकारी हो सकते हैं।
 

  • रोजाना खाने में ताजा दही या छाछ शामिल कर सकते हैं। इडली और डोसा जैसे फर्मेंटेड खाद्य पदार्थ भी खा सकते हैं।
  • हालांकि फर्मेंटेड फूड्स चुनते समय उनमें नमक और चीनी की मात्रा का ध्यान रखें।
विज्ञापन
Fiber, Fermented Foods and Fasting know 3F Rule for good Gut Health
फास्टिंग के क्या फायदे हैं? - फोटो : Amarujala.com/AI

फास्टिंग का भी रखें ध्यान

3F फॉर्मूले में फास्टिंग पर ध्यान देना भी जरूरी है। इसका मतलब है कि दिनभर खाते रहने के बजाय भोजन के बीच पर्याप्त समय का अंतर रखें। रात में देर से खाना और बार-बार स्नैकिंग करने से बचना भी पाचन को ठीक रखने में आपके लिए मददगार हो सकता है।
 

  • सोने से कुछ घंटे पहले डिनर की आदत बनाएं इसके अलावा देर रात अनावश्यक स्नैकिंग से बचें।
  • रोज एक ही समय पर भोजन करें।
  • पर्याप्त नींद लें और अपनी दिनचर्या नियमित रखें।




--------------

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed