Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रातभर रूम हीटर चलाकर सोने की है आदत? तुरंत जान लें ये बातें वरना हो सकता है बड़ा हादसा

Tue, 17 Nov 2026 08:13 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Tue, 17 Nov 2026 08:13 PM IST
सार

  • Running Room Heater All Night Risks: रातभर रूम हीटर चलाने से कमरे की हवा में ऑक्सीजन कम हो जाती है और सांस लेने में दिक्कत हो सकती है।
  • हीटर की सूखी हवा से त्वचा में रूखापन, आंखों में जलन और शॉर्ट सर्किट से आग लगने का बड़ा खतरा रहता है।

विज्ञापन
Have the Habit of Running Room Heater All Night Know These Things Otherwise a Big Accident Can Happen
रातभर रूम हीटर चलाना खतरनाक - फोटो : AI

Dangers of room heaters in winter: सर्दियों का मौसम आते ही उत्तर भारत समेत कई इलाकों में कड़ाके की ठंड शुरू हो जाती है, जिससे बचने के लिए लोग अपने घरों में रूम हीटर का इस्तेमाल करना शुरू कर देते हैं। ठंड से राहत पाने के लिए कई लोगों को पूरी-पूरी रात अपने कमरे में हीटर चलाकर सोने की बुरी आदत होती है, ताकि कमरा गर्म बना रहे।



मगर क्या आप जानते हैं कि आपकी यह छोटी सी लापरवाही आपके और आपके परिवार के लिए कितनी ज्यादा खतरनाक साबित हो सकती है? रातभर हीटर चालू रखने से न सिर्फ कमरे की हवा जहरीली हो सकती है, बल्कि शॉर्ट सर्किट जैसी बड़ी दुर्घटनाओं का खतरा भी कई गुना बढ़ जाता है। आइए इस लेख में जानते हैं कि रातभर हीटर चलाने से कौन-कौन से बड़े खतरे हो सकते हैं।

Trending Videos
Have the Habit of Running Room Heater All Night Know These Things Otherwise a Big Accident Can Happen
Room Heater - फोटो : AdobeStock

कमरे में ऑक्सीजन घटने लगती है

  • बंद कमरे में रातभर हीटर या ब्लोअर लगातार चलाने से हवा में ऑक्सीजन का स्तर घट जाता है और कार्बन मोनोऑक्साइड (CO) जैसी जहरीली गैस बनने का खतरा पैदा हो सकता है।
  • इससे हवा बहुत ज्यादा शुष्क हो जाती है, जिससे लोगों को सांस लेने में परेशानी होती है, और कई बार लोगों की नींद में ही मौत तक हो जाती है।
  • इसके अलावा मरीजों और छोटे बच्चों को घुटन, सीने में जकड़न और सिरदर्द जैसी गंभीर समस्याएं होने का खतरा भी रहता है।
Have the Habit of Running Room Heater All Night Know These Things Otherwise a Big Accident Can Happen
त्वचा और आंखें पर पड़ता है असर - फोटो : AdobeStock

त्वचा और आंखें पर पड़ता है असर

  • हीटर की गर्म और सूखी हवा सीधे हमारी त्वचा और आंखों पर असर डालती है, जिससे स्किन में तेज खुजली, ड्राइनेस और आंखों में जलन की परेशानी पैदा हो जाती है।
  • लंबे समय तक ऐसी हवा में सोने से चेहरे की प्राकृतिक नमी छिन जाती है और हमारी सेहत पर इसका बहुत बुरा असर पड़ता है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन
Have the Habit of Running Room Heater All Night Know These Things Otherwise a Big Accident Can Happen
Room Heater - फोटो : AdobeStock

शॉर्ट सर्किट का खतरा क्यों?

  • आजकल लोग बाजार से सस्ते या बिना सुरक्षा मानकों वाले हीटर खरीद लाते हैं और उन्हें रातभर बिना रोके चालू रखते हैं।
  • ऐसे में ओवरहीटिंग या बिजली के लोड बढ़ने के कारण हीटर में अचानक शॉर्ट सर्किट हो सकता है, जिससे बिस्तर या पर्दों में आग लगने की भयंकर दुर्घटना घट सकती है।
विज्ञापन
Have the Habit of Running Room Heater All Night Know These Things Otherwise a Big Accident Can Happen
Room Heater - फोटो : AdobeStock

सुरक्षित तरीका क्या अपनाएं?

  • अगर आपको ठंड से बचने के लिए हीटर चलाना ही है, तो सोने से कुछ देर पहले कमरे को अच्छी तरह गर्म कर लें और सोने जाने से पहले उसे बंद कर दें।
  • इसके अलावा कमरे में थोड़ा वेंटिलेशन खुला रखें या हवा में नमी बनाए रखने के लिए पानी का एक खुला बर्तन जरूर रखें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed