जब भी बात ऐसे बॉलीवुड अभिनेता की होती है, जो अपनी एक्टिंग से हर किसी को हैरान कर दे तो सबसे पहले जुबान पर बॉलीवुड के चॉकलेटी बॉय शाहिद कपूर का नाम जरूर आता है। लेकिन इसके अलावा शाहिद अपनी स्वस्थ जीवन शैली और अच्छी लाइफस्टाइल के लिए भी जाने जाते हैं। यहां आपको बता दें कि आज यानी 25 फरवरी 2021 को शाहिद अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। सोशल मीडिया पर शाहिद फैंस संग अपनी कई फिट और शानदार तस्वीरें शेयर करते हैं, जिन्हें उनके प्रंशसकों द्वारा खूब प्यार दिया जाता है। तो चलिए आपको शाहिद कपूर की स्वस्थ जीवन शैली के बारे में बताते हैं।
2 of 5
Shahid Kapoor and Pankaj Kapoor
- फोटो : Facebook/Shahid Kapoor
शाहिद कपूर की एक्टिंग का लोहा हर कोई मानता है, लेकिन अपने एक इंटरव्यू में शाहिद ने बताया था कि कैसे उन्हें 100 बार फिल्म रोल के लिए मना किया गया था। वो ऑडिशन तो देते थे, लेकिन उनको फिल्मों में लिया नहीं जाता था। शाहिद कहने को फेमस एक्टर-डायरेक्टर पंकज कपूर के बेटे हैं, लेकिन शाहिद ने फिल्में पाने के लिए कभी अपने पिता के नाम का इस्तेमाल नहीं किया। वहीं, अपने दम पर आज शाहिद एक कामयाब एक्टर हैं और अपने दो बच्चों और पत्नी मीरा राजपूत संग खुशनुमा जीवन बिता रहे हैं। वहीं, शाहिद अपनी स्वस्थ जीवन शैली के लिए भी काफी चर्चा में रहते हैं।
3 of 5
Shahid Kapoor
- फोटो : Facebook/Shahid Kapoor
दरअसल, खुद को बेहतर बनाने, फिट और स्वस्थ रखने के लिए शाहिद कपूर मांस या उससे बने भोजन का सेवन नहीं करते हैं। उन्होंने अपने पिता पंकज कपूर द्वारा गिफ्ट की गई पुस्तक 'फेयर लाइफ इज फेयर बाय ब्रायन हाइन्स' पढ़कर ये फैसला किया और एक दशक पहले शाकाहारी बन गए। पंकज कपूर राधा स्वामी के सत्संग में जाते हैं, और साथ ही जो लोग पशुओं को बचाने का काम करते हैं वो उनका साथ भी देते हैं।
4 of 5
Shahid Kapoor
- फोटो : Facebook/Shahid Kapoor
कुछ साल पहले शाकाहारी बनने के बाद शाहिद ने दूध उत्पादों और ग्लूटेन को छोड़ दिया, क्योंकि दूध और दही में कुछ मात्रा में शुगर होती है। वहीं, ग्लूटेन मुक्त जीवन शैली हमारे पाचन को स्वस्थ और बेहतर करने में मदद करती है, साथ ही ये कोलेस्ट्रॉल और ऊर्जा के स्तर को सुधारने के लिए भी लाभदायक है और शाहिद कपूर इस बात को बखूबी समझते हैं। इसलिए वो इन चीजों का सेवन नहीं करते हैं।
5 of 5
Shahid Kapoor
- फोटो : Facebook/Shahid Kapoor
आपने शाहिद कपूर को फिल्म कबीर सिंह में देखा होगा कि वो सिगरेट, ड्रग्स और अल्कोहल का सेवन करते हैं, साथ ही फिल्म में दिखाया गया है कि उन्हें गुस्सा आने जैसी गंभीर समस्याएं भी हैं। ऐसे में शायद आप विश्वास नहीं कर पाएंगे, लेकिन ये सच है कि शाहिद की असल जिंदगी इसके बिल्कुल उलट है क्योंकि शाहिद धूम्रपान और अल्कोहल से दूर रहते हैं। पिछले साल जीक्यू को दिए एक इंटरव्यू में शाहिद ने बताया था कि, "मैंने शराब नहीं पी है। मैं कभी का बार धूम्रपान करता हूं। मैं खुद को धूम्रपान न करने वाला व्यक्ति मानता हूं, लेकिन मैं धूम्रपान के चरणों से गुजरा हूं।" शाहिद मौजूदा समय में जो आहार लेते हैं, उसमें प्रोटीन युक्त फल और सब्जियां शामिल हैं। शाहिद की फिटनेस और स्वस्थ खाने की आदत उनके प्रशंसकों को काफी प्रेरित करता है।