फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शुद्ध शाकाहारी हैं बॉलीवुड के शाहिद कपूर, जानें कैसी है उनकी लाइफस्टाइल

Thu, 25 Feb 2021 12:34 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 25 Feb 2021 12:34 PM IST
विज्ञापन
Shahid Kapoor Lifestyle does not smoke and consume alcohol
Shahid Kapoor - फोटो : Facebook/Shahid Kapoor

जब भी बात ऐसे बॉलीवुड अभिनेता की होती है, जो अपनी एक्टिंग से हर किसी को हैरान कर दे तो सबसे पहले जुबान पर बॉलीवुड के चॉकलेटी बॉय शाहिद कपूर का नाम जरूर आता है। लेकिन इसके अलावा शाहिद अपनी स्वस्थ जीवन शैली और अच्छी लाइफस्टाइल के लिए भी जाने जाते हैं। यहां आपको बता दें कि आज यानी 25 फरवरी 2021 को शाहिद अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। सोशल मीडिया पर शाहिद फैंस संग अपनी कई फिट और शानदार तस्वीरें शेयर करते हैं, जिन्हें उनके प्रंशसकों द्वारा खूब प्यार दिया जाता है। तो चलिए आपको शाहिद कपूर की स्वस्थ जीवन शैली के बारे में बताते हैं।

Shahid Kapoor Lifestyle does not smoke and consume alcohol
Shahid Kapoor and Pankaj Kapoor - फोटो : Facebook/Shahid Kapoor

शाहिद कपूर की एक्टिंग का लोहा हर कोई मानता है, लेकिन अपने एक इंटरव्यू में शाहिद ने बताया था कि कैसे उन्हें 100 बार फिल्म रोल के लिए मना किया गया था। वो ऑडिशन तो देते थे, लेकिन उनको फिल्मों में लिया नहीं जाता था। शाहिद कहने को फेमस एक्टर-डायरेक्टर पंकज कपूर के बेटे हैं, लेकिन शाहिद ने फिल्में पाने के लिए कभी अपने पिता के नाम का इस्तेमाल नहीं किया। वहीं, अपने दम पर आज शाहिद एक कामयाब एक्टर हैं और अपने दो बच्चों और पत्नी मीरा राजपूत संग खुशनुमा जीवन बिता रहे हैं। वहीं, शाहिद अपनी स्वस्थ जीवन शैली के लिए भी काफी चर्चा में रहते हैं।

Shahid Kapoor Lifestyle does not smoke and consume alcohol
Shahid Kapoor - फोटो : Facebook/Shahid Kapoor

दरअसल, खुद को बेहतर बनाने, फिट और स्वस्थ रखने के लिए शाहिद कपूर मांस या उससे बने भोजन का सेवन नहीं करते हैं। उन्होंने अपने पिता पंकज कपूर द्वारा गिफ्ट की गई पुस्तक 'फेयर लाइफ इज फेयर बाय ब्रायन हाइन्स' पढ़कर ये फैसला किया और एक दशक पहले शाकाहारी बन गए। पंकज कपूर राधा स्वामी के सत्संग में जाते हैं, और साथ ही जो लोग पशुओं को बचाने का काम करते हैं वो उनका साथ भी देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shahid Kapoor Lifestyle does not smoke and consume alcohol
Shahid Kapoor - फोटो : Facebook/Shahid Kapoor

कुछ साल पहले शाकाहारी बनने के बाद शाहिद ने दूध उत्पादों और ग्लूटेन को छोड़ दिया, क्योंकि दूध और दही में कुछ मात्रा में शुगर होती है। वहीं, ग्लूटेन मुक्त जीवन शैली हमारे पाचन को स्वस्थ और बेहतर करने में मदद करती है, साथ ही ये कोलेस्ट्रॉल और ऊर्जा के स्तर को सुधारने के लिए भी लाभदायक है और शाहिद कपूर इस बात को बखूबी समझते हैं। इसलिए वो इन चीजों का सेवन नहीं करते हैं।

विज्ञापन
Shahid Kapoor Lifestyle does not smoke and consume alcohol
Shahid Kapoor - फोटो : Facebook/Shahid Kapoor

आपने शाहिद कपूर को फिल्म कबीर सिंह में देखा होगा कि वो सिगरेट, ड्रग्स और अल्कोहल का सेवन करते हैं, साथ ही फिल्म में दिखाया गया है कि उन्हें गुस्सा आने जैसी गंभीर समस्याएं भी हैं। ऐसे में शायद आप विश्वास नहीं कर पाएंगे, लेकिन ये सच है कि शाहिद की असल जिंदगी इसके बिल्कुल उलट है क्योंकि शाहिद धूम्रपान और अल्कोहल से दूर रहते हैं। पिछले साल जीक्यू को दिए एक इंटरव्यू में शाहिद ने बताया था कि, "मैंने शराब नहीं पी है। मैं कभी का बार धूम्रपान करता हूं। मैं खुद को धूम्रपान न करने वाला व्यक्ति मानता हूं, लेकिन मैं धूम्रपान के चरणों से गुजरा हूं।" शाहिद मौजूदा समय में जो आहार लेते हैं, उसमें प्रोटीन युक्त फल और सब्जियां शामिल हैं। शाहिद की फिटनेस और स्वस्थ खाने की आदत उनके प्रशंसकों को काफी प्रेरित करता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed