फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेडरूम में भूलकर भी न करें इस तरह के रंग, नींद और व्यवहार पर पड़ता है प्रभाव

Wed, 24 Feb 2021 10:26 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Wed, 24 Feb 2021 10:26 PM IST
विज्ञापन
Do not paint your bedroom with this colour in Hindi
जानिए बेडरूम में भूलकर भी कौनसे रंग नहीं करवाना चाहिए। - फोटो : Social Media

घर में जब हम रंग करवा रहे होते हैं तो सिर्फ पसंद ही महत्व नहीं रखती है बल्कि यह बात ध्यान रखना बहुत जरूरी है कि किस रंग का प्रभाव क्या पड़ सकता है। खासकर जब बेडरूम में रंग की बारी आती है तब तो हल्के रंगों को ही प्राथमिकता देना चाहिए, किसी भी प्रकार का प्रयोग आपके लिए भारी पड़ सकता है क्योंकि यह आपकी नींद को तो बिगाड़ेगा ही साथ ही आपके व्यवहार को भी प्रभावित करेगा। आपकी चैन की नींद गायब होने लगेगी। अगली स्लाइड्स से जानिए बेडरूम में भूलकर भी कौनसे रंग नहीं करवाना चाहिए। 

Do not paint your bedroom with this colour in Hindi
आपके लिए सूकूनभरी नींद सोना मुश्किल हो जाएगा - फोटो : Social Media

लाल
आजकल लोग तीन दीवारों पर हल्का रंग और एक दीवार पर गहरा रंग करवाते हैं। इसे इन दिनों का ट्रेंड जरूर कह सकते हैं। गहरे रंग में विशेष करके लाल रंग और उसके अलग- अलग शेड्स लोगों को बहुत पसंद आते हैं लेकिन जब बात शयनकक्ष की आती है तो यह रंग ठीक नहीं है। लाल रंग को देखने से आपका दिमाग शांत नहीं होगा, जो कि आपकी नींद में खलल पैदा करेगा। आपके लिए सूकूनभरी नींद सोना मुश्किल हो जाएगा। 

Do not paint your bedroom with this colour in Hindi
जब आसमान और तारों वाली थीम सजाई जाती है तो काला रंग ही उपयोग में आता है - फोटो : social media

काला
शयनकक्ष को अलग- अलग थीम देने के उत्साह में लोग आजकल काले रंग का भी उपयोग करने लगे हैं। विशेषकर के जब आसमान और तारों वाली थीम सजाई जाती है तो काला रंग ही उपयोग में आता है लेकिन काला रंग जहां आपके कमरे को छोटा दिखाएगा। साथ ही यह आपके लिए सोने और उठने दोनों में ही समस्याएं पैदा करेगा। यह आपकी ऊर्जा को भी समय-समय पर कम करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Do not paint your bedroom with this colour in Hindi
ऐसे रंग बच्चों के प्लेरूम के लिए बहुत अच्छे होते हैं - फोटो : सोशल मीडिया

नारंगी
नारंगी रंग और इसके शेड अक्सर लोग करवाना पसंद करते हैं पर ऐसे रंग बच्चों के प्लेरूम के लिए बहुत अच्छे होते हैं लेकिन यदि इसे आप अपने बेडरूम में करवाते हैं तो यह आपकी आंखों में हो सकता है चौंधियाने लगे। थके-हारे जब आप शयनकक्ष में आएं तो थकान दूर होने की बजाय आपका स्वभाव चिढ़चिढ़ा होने लग जाए और संभव है कि आप सोने से पहले किसी से बहस करके अपनी नींद को खराब कर लें।

 

विज्ञापन
Do not paint your bedroom with this colour in Hindi
दिमाग को सचेत रहने का संकेत देता है - फोटो : social media
पीला
पीले रंग को भी शयनकक्ष के लिए अच्छा नहीं माना जाता है क्योंकि यह आपके दिमाग को सचेत रहने का संकेत देता है। जब आपका दिमाग आराम की स्थिति में पहुंच ही नहीं पाएगा तो अच्छी नींद को फिर तो भूल जाना ही बेहतर रहेगा। पीले को लाल और नारंगी जैसा ही तड़कता हुआ रंग माना जाता है जो कि आपको सुकून पहुंचाने के लिए तो बिल्कुल नहीं है। थोड़ी सी घबराहट की स्थिति में यह रंग आपको बैचेन करने लगेगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed