Republic Day 2023 Speech: देशभर में गणतंत्र दिवस का पर्व उत्साह के साथ मना रहे हैं। गणतंत्र दिवस भारत के इतिहास का स्वर्णिम दिन है। इस दिन भारत एक लोकतांत्रिक और संवैधानिक राष्ट्र बन गया था। दुनिया के अन्य देशों के बराबरी पर आकर खड़ा हो गया, जो अपने फैसले लेने के लिए स्वतंत्रता है और दूसरे देशों की दखलंदाजी से दूर है। दरअसल हिंदुस्तान पर दशकों ब्रिटिश हुकूमत ने शासन किया। 15 अगस्त 1947 को देश आजाद हो गया। आजादी के बाद देश के नेतृत्व के भारत को एक लोकतांत्रिक देश बनाने की तैयारी शुरू करते हुए संविधान का निर्माण किया और 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ। तब से हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस का पर्व मनाया जा रहा है। सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों से लेकर स्कूल कॉलेजों तक गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम का आयोजन होता है। गणतंत्र दिवस पर अगर किसी कार्यक्रम में आप भाषण देना का सोच रहे या बच्चे को स्कूल फंक्शन के लिए देशभक्ति भाषण की तैयारी करा रहे हैं तो यहां आपको कुछ आइडिया दिए जा रहे हैं। इन आइडियाज को अपनाकर आप गणतंत्र दिवस के मौके पर दमदार भाषण तैयार कर सकते हैं, जिसे सुनकर हर कोई जोश से भर जाएगा।
Republic Day Speech Ideas 2023: गणतंत्र दिवस के भाषण को दमदार बनाने के आइडिया, सुनकर बढ़ जाएगा जोश
इन आइडियाज को अपनाकर आप गणतंत्र दिवस के मौके पर दमदार भाषण तैयार कर सकते हैं, जिसे सुनकर हर कोई जोश से भर जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाषण की शुरुआत
गणतंत्र दिवस के भाषण की शुरुआत कार्यक्रम में मौजूद लोगों के अभिवादन से करें। श्रोताओं में शामिल वरिष्ठ जनों, प्रधानाचार्य, शिक्षकगण और अपने सहपाठियों व दोस्तों का जिक्र करते हुए भाषण की शुरुआत करें।
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं
इसके बाद गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं सभी को दें। 26 जनवरी का दिन हर भारतीय के लिए गौरवपूर्ण है। इसलिए आपकी शुभकामनाएं में जोश और देश के लिए सम्मान व अभिमान दिखता चाहिए।
Republic Day 2023 Wishes: दोस्तों और करीबियों को भेजें गणतंत्र दिवस के ये लेटेस्ट देशभक्ति वाले वॉलपेपर
भाषण की मुख्य बातें
भाषण की मुख्य बातें कहें। आप गुलाम भारत के उन दिनों को याद कर सकते हैं, जब हम अपने ही देश में अंग्रेजों की गुलामी करने को मजबूर थे। आप स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के संघर्ष के किस्से सुना सकते हैं। आप संविधान की खासियत बता सकते हैं। लोगों को ये बता सकते हैं कि क्यों भारतीय संविधान सबसे अलग और बड़ा है। आप इसके निर्माण की प्रक्रिया पर भाषण दे सकते हैं।
Republic Day 2023: किस गैस चैंबर में रखी है भारत के संविधान की मूल प्रति? आसान शब्दों में यहां समझें सबकुछ
लंबा भाषण न हो
हालांकि आप ध्यान रखना है कि भाषण इतना इतिहासपरक न हो जाए कि वर्तमान स्थिति से आप विमुख हो जाएं। यानी कि भाषण अधिक लंबा न हो। अधिक लंबा भाषण निरस हो जाता है और श्रोता बोरियत महसूस करने लगते हैं। भाषण ऐसा हो कि लोग उससे जुड़ाव महसूस करें।