फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Republic Day 2023 Wishes: दोस्तों और करीबियों को भेजें गणतंत्र दिवस के ये लेटेस्ट देशभक्ति वाले वॉलपेपर

Thu, 26 Jan 2023 09:23 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 26 Jan 2023 09:23 AM IST
सार

26 जनवरी के दिन अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों को खास गणतंत्र दिवस के वॉलपेपर भेजकर शुभकामनाएं दीजिए।

विज्ञापन
Happy Republic Day 2023 Wishes Quotes Images to Share on Whatsapp Facebook News in Hindi
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala

Happy Republic Day 2023 Wishes भारत अपना 74 वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। देश की आजादी के बाद भारत एक संवैधानिक और लोकतांत्रिक राष्ट्र बनने के मार्ग पर चल दिया। खुद का संविधान तैयार किया, जिसे 26 जनवरी 1950 को लागू कर दिया गया। भारत का संविधान लागू होने के बाद से इस दिन को गणतंत्र दिवस के तौर पर मनाया जाने लगा। भारत का संविधान दुनिया का सबसे बड़े और पुराने लोकतंत्र का संविधान है। हमारे संविधान में जितनी विविधताएं हैं, उसकी दुनिया के किसी संविधान में नहीं। सबसे बड़ा लिखित संविधान होने का गौरव भी भारतीय संविधान को प्राप्त है। भारतीय संविधान के इसी गौरव को बनाए रखने, देश के लोकतांत्रिक राष्ट्र बनने की खुशी को मनाने और देश की आजादी के लिए जीवन का बलिदान करने वाले क्रांतिकारियों व शहीदों को नमन करने के लिए गणतंत्र दिवस का पर्व मनाते हैं। 26 जनवरी के दिन अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों को खास गणतंत्र दिवस के वॉलपेपर भेजकर शुभकामनाएं दीजिए।

Happy Republic Day 2023 Wishes Quotes Images to Share on Whatsapp Facebook News in Hindi
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala

चलो फिर से आज वो नजारा याद कर लें,
शहीदों के दिल में थी जो ज्वाला वो याद कर लें,
जिसमें बहकर आजादी पहुंची थी किनारे पर,
चलो आज देशभक्तों के खून की वो धारा याद कर लें।

गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

Happy Republic Day 2023 Wishes Quotes Images to Share on Whatsapp Facebook News in Hindi
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala

वतन हमारा ऐसा की कोई न छोड़ पाए,
रिश्ता हमारा ऐसा की कोई न तोड़ पाए।
दिल एक है एक जान है हमारी,
ये हिंदुस्तान शान है हमारी।

गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Republic Day 2023 Wishes Quotes Images to Share on Whatsapp Facebook News in Hindi
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala

संस्कार, संस्कृति और शान मिले,
ऐसे हिन्दू, मुस्लिम और हिंदुस्तान मिले,
रहे हम सब ऐसे मिल-जुल कर,
मंदिर में अल्लाह और मस्जिद में भगवान मिले।

गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

विज्ञापन
Happy Republic Day 2023 Wishes Quotes Images to Share on Whatsapp Facebook News in Hindi
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala

ऐ बन्दे!
ना हिन्दू बन, ना मुस्लिम
ना भ्रष्टाचार का गुलाम
बस एक इंसान बन
कुछ ऐसे कर्म कर
कि खुद से नजर मिलाने में कभी कोई शर्म महसूस ना हो।

गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed