फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Republic Day 2023: किस गैस चैंबर में रखी है भारत के संविधान की मूल प्रति? आसान शब्दों में यहां समझें सबकुछ

Thu, 26 Jan 2023 12:30 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 26 Jan 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Republic Day 2023 Where is the Original Copy of the Indian Constitution Kept All You Need to Know
भारतीय संविधान - फोटो : Constitution of India

Republic Day 2023: प्रतिवर्ष 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस का पर्व मनाया जाता है। इस दिन भारत का संविधान लागू हुआ था और भारत एक लोकतांत्रिक व संवैधानिक राष्ट्र बन गया था। इस वर्ष देश 74 वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। 1947 में देश की आजादी के बाद संविधान निर्माण की तैयारी शुरू हो गई। इसके लिए भारतीय संविधान सभा का गठन हुआ और 26 जनवरी 1949 को संविधान को अपना लिया गया। हालांकि आधिकारिक तौर पर इसे 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया। सवाल है कि संविधान लागू करने में दो महीने क्यों लगे? वहीं भारत का संविधान कहां रखा है? दरअसल आज भी भारत की मूल प्रति मौजूद है, जिसे संभालकर रखा गया है लेकिन यह किसी संग्रहालय में नहीं बल्कि गैस चैंबर में रखा गया है? भारत के संविधान की मूल प्रति गैस चैंबर में क्यों रखी गई? कहां है ये गैस चैंबर? जानें भारतीय संविधान से जुड़ी रोचक बातें।

Republic Day 2023 Where is the Original Copy of the Indian Constitution Kept All You Need to Know
भारत का संविधान - फोटो : social media

26 जनवरी को ही संविधान क्यों लागू हुआ?

नवंबर 1949 को संविधान सभा ने भारतीय संविधान को अपना लिया था, फिर भी इसे लागू करने में दो महीने का वक्त लगा। 26 जनवरी को संविधान को लागू करने के पीछे की एक खास वजह है। 26 जनवरी 1930 को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने भारत को पूर्ण स्वराज घोषित कर दिया था। इसी दिन की याद में 20 वर्ष बाद जनवरी को भारत का संविधान लागू कर विश्व को यह संदेश दिया गया कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है।

Republic Day 2023 Where is the Original Copy of the Indian Constitution Kept All You Need to Know
भारत का संविधान - फोटो : Social Media

भारत के संविधान की खासियत

भारत के संविधान की खास बात यह है कि संविधान की प्रति अन्य देशों से अलग है। हाथ से बने कागज पर भारत का संविधान लिखा गया है। इसकी मूल प्रति के हर पन्ने पर सोने की पत्तियों का फ्रेम लगा है। साथ ही हर अध्याय के पहले पृष्ठ पर एक कलाकृति बनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Republic Day 2023 Where is the Original Copy of the Indian Constitution Kept All You Need to Know
संविधान की मूल प्रति - फोटो : social media

कागज पर लिखे संविधान का खास रखरखाव

हाथ से बने कागज पर संविधान को हाथ से ही लिखा गया है। ऐसे में इसे वर्षों से संभालकर रख पाना मुश्किल काम है। इसलिए संविधान का रखरखाव भी खास तरीके से होता है। संविधान की मूल प्रति को फलालेन के कपड़े में लपेटकर नेफ्थलीन बॉल्स के साथ रखा गया था।

विज्ञापन
Republic Day 2023 Where is the Original Copy of the Indian Constitution Kept All You Need to Know
संविधान दिवस - फोटो : self

भारतीय संविधान की मूल प्रति कहाँ रखी है?

संविधान की मूल प्रति को सुरक्षित रखने के लिए नाइट्रोजन गैस की एक चैंबर में रखा गया है, जो कि संसद भवन के पुस्तकालय में बना है। इस गैस चैंबर को वैज्ञानिक विधि से तैयार किया गया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed