फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेहत की बात: चिया सीड्स या अलसी सीड्स, दिल को हेल्दी रखने के लिए कौन से ज्यादा फायदेमंद?

Thu, 22 Oct 2026 10:38 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Thu, 22 Oct 2026 10:38 PM IST
सार

chia seeds vs flax seeds: चिया सीड्स और अलसी, दोनों में फाइबर और प्लांट-बेस्ड ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है। अलसी में एलए की मात्रा आमतौर पर थोड़ी ज्यादा होती है और अलसी कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित करने में मदद कर सकती है। दोनों को संतुलित डाइट में शामिल करें।

विज्ञापन
Chia Seeds vs Flax Seeds Which Is Better for Heart Health
चिया और फ्लैक्स सीड्स - फोटो : Amarujala.com/AI

दुनियाभर में दिल की बीमारियों का खतरा देखा जा रहा है, कम उम्र के लोग भी इसका शिकार देखे जा रहे हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, हार्ट हेल्थ को ठीक रखने के लिए डाइट में सुधार करना सबसे जरूरी है। यही वजह है कि दिल को स्वस्थ रखने के लिए लोग अपनी डाइट में कई तरह के हेल्दी फूड्स शामिल कर रहे हैं। क्या आप जानते हैं कि कुछ सीड्स भी दिल की सेहत को ठीक रखने में मदद कर सकते हैं।



चिया सीड्स और अलसी के बीज अपने स्वास्थ्य लाभ के लिए काफी लोकप्रिय हैं। दोनों में फाइबर, ओमेगा-3 फैटी एसिड और कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। जब बात दिल की सेहत की आती है तो सबसे बड़ा सवाल यही रहता है कि कौन से सीड्स सबसे ज्यादा फायदेमंद हैं चिया सीड्स या अलसी के सीड्स?

आइए इस बारे में जान लेते हैं।

Trending Videos
Chia Seeds vs Flax Seeds Which Is Better for Heart Health
ओमेगा-3 वाली चीजें - फोटो : freepik.com

मेडिकल रिपोर्ट्स से पता चलता है कि दोनों बीजों के अपने फायदे हैं। चिया सीड्स में फाइबर और मिनरल्स अच्छी मात्रा में होते हैं, जबकि अलसी के बीज खासतौर पर प्लांट-बेस्ड ओमेगा-3 फैटी एसिड और लिग्नान के लिए जाने जाते हैं। आइए जानते हैं कि दिल को स्वस्थ रखने के लिए इन दोनों में से कौन-सा अच्छा है?


ओमेगा-3 फैटी एसिड

चिया सीड्स अल्फा-लिनोलेनिक एसिड (एएलए) नाम का प्लांट-बेस्ड ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है। यह शरीर में सूजन और हृदय संबंधी जोखिमों को कम करने में फायदेमंद हो सकता है।
 

  • अलसी भी एएलए का अच्छा स्रोत है। इसके अलावा इसमें लिग्नान नाम के पौधों से मिलने वाले यौगिक होते हैं, जिनमें एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। 28 ग्राम चिया सीड्स में करीब 5 ग्राम एएलए और इतनी ही मात्रा में अलसी में लगभग 6 ग्राम एएलए होता है।
Chia Seeds vs Flax Seeds Which Is Better for Heart Health
ब्लड प्रेशर कैसे कंट्रोल करें - फोटो : Adobe Stock

कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर

चिया सीड्स और अलसी, दोनों में फाइबर होता है। खासतौर पर घुलनशील फाइबर बैड कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है। अलसी पर हुए कुछ अध्ययनों में कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर में मामूली सुधार देखा गया है। चिया सीड्स पर भी शोध हुआ है, लेकिन इनके हृदय संबंधी फायदों के प्रमाण अभी सीमित और मिले-जुले हैं।
 

  • स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, सिर्फ इन बीजों को खाने से हृदय रोगों का खतरा खत्म नहीं होता। ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल, डायबिटीज और धूम्रपान जैसे दूसरे जोखिमों को कंट्रोल करना भी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Chia Seeds vs Flax Seeds Which Is Better for Heart Health
सीड्स के फायदे - फोटो : Freepik.com

ये बातें भी जानिए

चिया और अल्सी दोनों ही सीड्स को दलिया, दही, स्मूदी या सलाद में शामिल किया जा सकता है। चिया सीड्स को पानी या किसी दूसरे तरल में भिगोकर खाना बेहतर माना जाता है। दिल की सेहत के लिए चिया सीड्स और अलसी दोनों अच्छे विकल्प हैं।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed