फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अंजान शख्स को डेट करने से पहले ध्यान रखें ये बातें, वरना पड़ सकते हैं दिक्कत में

Thu, 30 Nov 2023 01:41 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 30 Nov 2023 01:41 PM IST
विज्ञापन
What things should you keep in mind while dating an unknown person
डेट पर जाते समय इन बातों का ध्यान रखें। - फोटो : istock

पहले के समय में जब लड़का-लड़की की शादी तय होती थी, तो कई लोग तो शादी से पहले अपने पार्टनर को मिलना तो बहुत दूर की बात, उन्हें देख तक नहीं पाते थे। ऐसा इसलिए क्योंकि घर-परिवार वाले ही बच्चों की शादियां पक्की कर देते थे। हालांकि, इसके बाद समय बदला और परिवार के सामने बच्चों ने अपनी मर्जी रखना शुरू किया, जिसके चलते अब तो बच्चे लव मैरिज तक करते हैं। दरअसल, आजकल कई डेटिंग एप, सोशल मीडिया समेत अन्य तरीकों से लड़का-लड़की मिलते हैं और एक दूसरे को डेट करते हैं। इसके बाद कई कपल तो शादी तक कर लेते हैं, लेकिन अगर आप किसी अंजान शख्स के साथ डेट पर जा रहे हैं तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। फिर चाहे आप लड़की हैं या फिर लड़का। वरना आपकी एक छोटी सी गलती आपको दिक्कत में डाल सकती है। तो चलिए जानते हैं ये कौन सी बातें हैं...

What things should you keep in mind while dating an unknown person
डेट पर जाते समय इन बातों का ध्यान रखें। - फोटो : istock

इन बातों का रखें ध्यान-

अकेले मिलने से बचना चाहिए

  • जब भी आप किसी अंजान शख्स के साथ डेट पर जा रहे हैं, तो ध्यान रखें कि अकेले न जाएं। हालांकि, आप अपने साथ तो किसी को ले जा नहीं सकते। ऐसे में आप अपने किसी साथी को आपको फॉलो करने को कहें और अगर कुछ गलत एक्टिविटी लगे, तो तुरंत एक्शन लें।
What things should you keep in mind while dating an unknown person
डेट पर जाते समय इन बातों का ध्यान रखें। - फोटो : istock

अलर्ट मूड पर रखें मोबाइल

  • मोबाइल आपकी काफी मदद कर सकता है। इसलिए आपको अपने मोबाइल को अलर्ट मोड पर रखना है। ध्यान रहे कि इसे स्विच ऑफ न करें, घर से जाने से पहले मोबाइल की बैटरी फुल चार्ज करें, अपने किसी भरोसेमंद साथी का या पुलिस का नंबर डायलिंग पर रखें आदि। वहीं, जैसे ही कुछ गलत होता लगे, तो एक्शन लें। आप अपनी लोकेशन भी ऑन रख सकते हैं, जिससे आपको कोई भी आसानी से फॉल कर सकता है और आपकी जानकारी रख सकता है कि आप कहां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
What things should you keep in mind while dating an unknown person
डेट पर जाते समय इन बातों का ध्यान रखें। - फोटो : istock

अकेली जगह पर न मिलें

  • जब भी आप किसी अंजान शख्स से मिलने जा रहे हैं, तो आपको ध्यान रखना है कि गलती से भी किसी अंजान या सुनसान जगह पर नहीं मिलना है। हमेशा पब्लिक प्लेस में मिलें। ऐसा करके आप खुद को सुरक्षित रखने की तरफ एक बेहतर कदम उठा सकते हैं।
विज्ञापन
What things should you keep in mind while dating an unknown person
डेट पर जाते समय इन बातों का ध्यान रखें। - फोटो : istock

व्यक्ति और जगह के बारे में बताकर जाएं

  • ध्यान रखें कि जब भी डेट पर जाएं, तो अपने किसी साथी को मिलने वाले व्यक्ति की पूरी जानकारी देकर जाएं। साथ ही आप किस जगह जा रहे हैं, इसके बारे में बताकर जाएं। इससे होगा ये कि अगर आप किसी मुसीबत में फंसते हैं, तो समय रहते आपकी मदद हो पाएगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed