फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पत्नी हो गई है नाराज, तो काम आ सकते हैं ये तरीके, रिश्ते में लौट सकता है प्यार

Wed, 29 Nov 2023 11:51 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 29 Nov 2023 11:51 AM IST
विज्ञापन
Tips For Husband: Ways to convince an angry wife
नाराज पत्नी को मनाने के तरीके क्या हैं? - फोटो : istock

जब एक लड़का-लड़की शादी के पवित्र बंधन में बंधते हैं, तो उसके बाद उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल जाती है क्योंकि फिर वो पति-पत्नी बन जाते हैं। दरअसल, पति-पत्नी का रिश्ता बेहद ही नाजुक डोर से बंधा होता है और हमारी एक छोटी सी गलती हमारे इस रिश्ते को खराब तक कर सकती है। हालांकि, इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता कि इस रिश्ते में जितना प्यार होता है, उतनी ही खटपट भी इस रिश्ते में होती रहती है। इसलिए रूठना-मनाना चलता रहता है। पर कई मर्तबा कुछ ऐसा हो जाता है जिसकी वजह से पत्नी अपने पति से रूठ जाती है। ऐसे में पति अपनी पत्नी को मनाने के तरीके ढूंढने लगते हैं। अगर आपकी पत्नी भी आपसे नाराज हो गई है, तो आप यहां कुछ ऐसे तरीके जान सकते हैं जिनसे आपकी रूठी पत्नी तुरंत मान सकती है। तो चलिए जानते हैं ये तरीके कौन से हैं..

Tips For Husband: Ways to convince an angry wife
नाराज पत्नी को मनाने के तरीके क्या हैं? - फोटो : istock

पत्नी को मनाने के ये हैं कुछ तरीके:-

गिफ्ट के जरिए

  • आप अपनी पत्नी को मनाने के लिए उन्हें गिफ्ट दे सकते हैं। आप उन्हें कोई ड्रेस, ज्वेलरी या फिर सिर्फ एक गुलाब का फूल देकर भी मना सकते हैं। महिलाओं को उपहार पसंद होते हैं, इसलिए इससे आपकी पत्नी की भी नाराजगी दूर हो सकती है।
Tips For Husband: Ways to convince an angry wife
नाराज पत्नी को मनाने के तरीके क्या हैं? - फोटो : istock

सरप्राइज देकर

  • अगर आपकी पत्नी आपसे नाराज हो गई है, तो आप उन्हें कोई सरप्राइज देकर मना सकते हैं। ये सरप्राइज किसी भी तरह का हो सकता है। आप उन्हें उनकी पसंद की जगह पर ले जाकर सरप्राइज दे सकते हैं या उनकी पसंद की चीज देकर या कुछ और भी। इससे भी आपकी नाराज पत्नी मान सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Tips For Husband: Ways to convince an angry wife
नाराज पत्नी को मनाने के तरीके क्या हैं? - फोटो : istock

शॉपिंग पर ले जाकर

  • अपनी रूठी पत्नी को मनाना है, तो आप उन्हें शॉपिंग पर ले जा सकते हैं। दरअसल, महिलाओं को ऐसा करना काफी पसंद होता है। हालांकि, ऐसा करने से आपकी जेब थोड़ी ढीली होगी, लेकिन आपकी पत्नी का गुस्सा उतर सकता है और आपके रिश्ते में फिर से प्यार लौट आ सकता है।
विज्ञापन
Tips For Husband: Ways to convince an angry wife
नाराज पत्नी को मनाने के तरीके क्या हैं? - फोटो : istock

अपनी गलती मानकर

  • अगर आपकी पत्नी आपसे रूठ गई है और ऐसा आपकी किसी गलती की वजह से हुआ है, तो फिर आपको बिना कुछ सोचे-समझे माफी मांग लेनी चाहिए। साथ ही आप वादा कर सकते हैं कि अब ऐसी गलती आप दोबारा नहीं करेंगे। ऐसा करने से आपकी रूठी पत्नी मान सकती है और आपका रिश्ता फिर से बेहतर हो सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed