फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Contract Based Marriage: कॉन्ट्रैक्ट मैरिज क्या है और क्यों करते हैं कपल इस तरह की शादी, जानिए इसकी चुनौतियां

Thu, 24 Apr 2025 01:54 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 24 Apr 2025 01:54 PM IST
सार

इस लेख के माध्यम से जानिए कि कॉन्ट्रैक्ट मैरिज क्या है, लोग क्यों इस तरह की शादी करते हैं और इस तरह की शादी से क्या क्या समस्याएं हो सकती हैं।

विज्ञापन
What is Contract Based Marriage Challenges Know Why Couple Do Contract Marriage in Hindi
मैरिज काॅन्ट्रैक्ट - फोटो : Adobe

Contract Based Marriage Challenges: कॉन्ट्रैक्ट मैरिज आज के दौर में एक अनोखा और विवादास्पद कॉन्सेप्ट बन चुका है। कुछ लोगों के लिए यह समझदारी भरा फैसला होता है, तो कुछ के लिए यह सिर्फ एक सुविधा। लेकिन हर रिश्ते की नींव अगर भरोसे और ईमानदारी पर हो, तो वह ज्यादा मजबूत होता है। फिर चाहे वह कितने भी समय के लिए क्यों न हो। फिल्मों और सीरीज में होने वाली कॉन्ट्रैक्ट मैरिज अब असल जिंदगी में भी देखने को मिलती है। लेकिन इस तरह की शादी के फायदे और चुनौतियां क्या है। इस लेख के माध्यम से जानिए कि कॉन्ट्रैक्ट मैरिज क्या है, लोग क्यों इस तरह की शादी करते हैं और इस तरह की शादी से क्या क्या समस्याएं हो सकती हैं।

What is Contract Based Marriage Challenges Know Why Couple Do Contract Marriage in Hindi
मैरिज काॅन्ट्रैक्ट - फोटो : Adobe

कॉन्ट्रैक्ट मैरिज क्या है?

कॉन्ट्रैक्ट मैरिज एक ऐसा वैवाहिक समझौता होता है जिसमें शादी एक तय समय के लिए की जाती है। इसमें पति-पत्नी के बीच एक लिखित या मौखिक अनुबंध होता है, जो यह तय करता है कि वे कितने समय तक साथ रहेंगे, किन शर्तों पर रिश्ता चलेगा और तय समय के बाद क्या होगा यानी रिश्ता खत्म कर देंगे या आगे बढ़ाएंगे।

What is Contract Based Marriage Challenges Know Why Couple Do Contract Marriage in Hindi
लोग कॉन्ट्रैक्ट मैरिज क्यों करते हैं? - फोटो : Freepik

लोग कॉन्ट्रैक्ट मैरिज क्यों करते हैं?

ट्रायल रिलेशनशिप

कुछ लोग शादी से पहले एक-दूसरे को समझने और साथ रहने का अनुभव लेने के लिए यह तरीका अपनाते हैं।

लीगल या इमिग्रेशन जरूरतें

कई बार कॉन्ट्रैक्ट मैरिज इमिग्रेशन, नागरिकता या कानूनी फायदों के लिए भी होती है, हालांकि कई देशों में यह अवैध माना जाता है।

सामाजिक या पारिवारिक दबाव
  
कुछ कपल्स परिवार का दबाव झेलने से बचने के लिए इस तरह की शादी करते हैं, ताकि समाज को दिखा सकें कि वे शादीशुदा हैं।

फायदे आधारित साझेदारी

इसमें कपल व्यावसायिक पार्टनर्स की तरह होते हैं जो आपसी फायदे के लिए शादी करते हैं, जैसे आर्थिक समर्थन, मेडिकल बीमा आदि।

विज्ञापन
विज्ञापन
What is Contract Based Marriage Challenges Know Why Couple Do Contract Marriage in Hindi
सबसे ज्यादा कहां होती है कॉन्ट्रैक्ट मैरिज? - फोटो : Adobe Stock

सबसे ज्यादा कहां होती है कॉन्ट्रैक्ट मैरिज?

भारत जैसे देश में शादी एक धार्मिक और सामाजिक संस्था है। यहां इसे जन्मों जन्मों का बंधन माना जाता है।इसलिए भारत में कॉन्ट्रैक्ट मैरिज फिलहास चलन में नहीं है। हालांकि कई देशों में इसे अपनाया जाने लगा है। मिडिल ईस्ट देशों (जैसे ईरान, सऊदी अरब) में "मुताह निकाह" या "निका-ए-मुताह" जैसी अस्थायी शादी की परंपरा होती है, जो कॉन्ट्रैक्ट मैरिज से मिलती-जुलती है।

पश्चिमी देशों में ट्रायल मैरिज या लीगल कॉन्ट्रैक्ट के रूप में ये ट्रेंड देखा जाता है, खासकर अमेरिका और यूरोप में। जापान और साउथ कोरिया जैसे देशों में भी कुछ खास परिस्थितियों में ऐसी शादियों का चलन बढ़ रहा है।

विज्ञापन
What is Contract Based Marriage Challenges Know Why Couple Do Contract Marriage in Hindi
कॉन्ट्रैक्ट मैरिज की चुनौतियां - फोटो : adobe

कॉन्ट्रैक्ट मैरिज की चुनौतियां

लोग आपसी फायदों के लिए इस तरह की शादी करते हैं लेकिन कॉन्ट्रैक्ट मैरिज की भी कई चुनौतियां हैं, जिसका सामना कपल को करना पड़ सकता है, जैसे

  • इस तरह की शादी में भावनात्मक जुड़ाव की कमी होती है। चूंकि यह शादी सिर्फ एक डील होती है, तो उसमें सच्चा प्यार या भरोसा नहीं बन पाता।
  • भारत जैसे पारंपरिक समाज में ऐसी शादियों को नकारात्मक नजर से देखा जाता है। कई देशों में इस तरह की शादी को समाज की स्वीकार्यता नहीं मिलती है।
  • अगर इस रिश्ते से बच्चे होते हैं, तो तय समय बाद रिश्ता टूटने पर उनके भविष्य पर असर पड़ सकता है।
  • कई देशों में ऐसी शादी को मान्यता नहीं मिलती, जिससे कानूनी विवाद हो सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed