फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रिश्ते में रोमांस और प्यार बनाए रखने के लिए फॉलो करें ये 4 गोल्डन रूल्स

Sat, 05 May 2018 09:14 AM IST
नेहा सजवाण
नेहा सजवाण Updated Sat, 05 May 2018 09:14 AM IST
विज्ञापन
Try these Golden relationship rules to have a happy blissful romantic life
जहां प्यार होता है वहां नोक-झोंक भी होती ही है। पति-पत्नी हो या प्रेमी-प्रेमिका, सभी के बीच कभी-न-कभी किसी न किसी बात को लेकर  झगड़ा या छोटी-मोटी नोक-झोंक तो हुई होगी, लेकिन कई बार यही विवाद नियंत्रण से बाहर हो जाता है। इसकी वजह होती है, आपका खुद का बचाव करना या सिर्फ अपने आप को सही साबित करने की कोशिश करना।


आपकी यह आदत विवाद के दौरान आपको निर्दयी बना देती है, आप न चाहते हुए भी कुछ ऐसी बातें और फैसले कर लेते हैं, जो आपके रिश्ते को खराब कर सकती हैं। लेकिन कुछ खास बातों का ध्यान रखने से आप इन विवादों को खत्म कर सकते हैं। 
Try these Golden relationship rules to have a happy blissful romantic life
‘मैं’ की जगह ‘हम’
किसी भी विवाद के दौरान ‘मैं’ और ‘तुम’ की जगह पर हम का इस्तेमाल अधिक करें, क्योंकि हम का इस्तेमाल करने पर आप उस व्यवहार में खुद को भी जोड़ते हैं। दूसरा आप पर गुस्सा करता रहता है, क्योंकि आप अपना बचाव नहीं कर पाते, इसलिए आपको विवाद को खत्म करना चाहिए और दूसरे को यह अहसास दिलाना चाहिए कि आप दोनों एक साथ हैं, आप दोनों ‘मैं’ नहीं ‘हम’ हैं। इसलिए यह आप दोनों के लिए बेहतर है कि किसी भी तरह के विवाद को आप अपने रिश्ते पर हावी न होने दें। 
 
Try these Golden relationship rules to have a happy blissful romantic life
खुद को सही साबित करने की कोशिश न करें
विवाद के दौरान यह साबित करने की कोशिश करना कि किसकी गलती है या कौन सही है, यह बहुत गलत चीज है। इस दौरान स्थिति कुछ ऐसी रहती है कि कोई भी अपनी गलती मानने को तैयार नहीं होता। वह हर चीज के लिए सिर्फ दूसरे को ही जिम्मेदार समझता है, क्योंकि वह अपनी छवि को दोषपूर्ण बना लेता है। इस दौरान इस बात पर विवाद करने से विवाद सुलझने की बजाय और बढ़ सकता है। इसलिए विवाद के दौरान सिर्फ उसे सुलझाने पर ही ध्यान देना चाहिए और दोनों में से किसी एक को शांत रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Try these Golden relationship rules to have a happy blissful romantic life
दूसरे को भी सुनें
अक्सर हम दूसरे की बात को पूरा सुने बगैर ही उसे जवाब दे देते हैं। कई बार कहा कुछ और जाता है और हम कुछ और समझ लेते है। इसलिए जरूरी है कि जब कभी भी ऐसी परिस्थिति आए, तो दूसरे की बात को दोहराएं। इससे बात को लेकर कोई कन्फ्यूजन नहीं रहेगा। यह भी सही है कि कहने के तरीके से बात का अर्थ बदल जाता है और अगर आप दूसरे की बात को दोहरा लेंगे, तो यह परिस्थिति उत्पन्न नहीं होगी और आप उसकी भावनाओं को अच्छी तरह समझ जाएंगे। विवाद के दौरान यह जानने का प्रयास करें कि आखिर दूसरा इस दौरान कैसा महसूस कर रहा है। उस परिस्थिति में खुद को रखकर देखें। इस दौरान आपका व्यवहार कैसा होता? और जब आप खुद को दूसरे की जगह रखकर देखते हैं, तो आपको अहसास होता है कि आपका रूखा व्यवहार कितना अव्यवहारिक था। 
विज्ञापन
Try these Golden relationship rules to have a happy blissful romantic life
दूसरों की सोच का सम्मान करें
कई बार लोग एक-दूसरे से अलग सोचते हैं और आपको इसका सामना करना ही पड़ेगा, लेकिन इन असहमतियों काे अच्छे से सामना करना ही आपके रिश्ते को बेहतर दिशा में ले जाएगा। दोनों को जानने की कोशिश करनी चाहिए कि किस बात या आदत से आपके साथी को परेशानी होती है। ऐसी कौन-सी बातें हैं, जो आप दोनों के रिश्ते के बीच आ रही है, उसे जाने और दूर करने की कोशिश करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed