पति पत्नी का रिश्ता ऐसा रिश्ता है जहां किसी तीसरे के लिए जगह नहीं। लेकिन कई बार रिश्ते इस तरह के हो जाते हैं कि उन्हे फिर सामान्य करने के लिए अलग अलग सोना जरूरी है।
बिट्रेन में तेजी से खराब हो रहे रिश्तों को सुधारने के लिए लोगों ने अनोखा तरीका अपनाया है। लोग बिस्तर पर साथ सोने की बजाए खुद के लिए अलग बिस्तर या फिर अलग कमरे में सोने का इंतजाम कर रहे हैं।
व्यवहार विशेषज्ञ भी कहते हैं कि जरूरी नहीं कि पति और पत्नी हमेशा एक ही बिस्तर पर सोएं तो उनके बीच प्यार बढ़ेगा। कुछ मौके हो सकते हैं जिनके तहत अलग बिस्तर पर सोना फायदेमंद हो सकता है।
इसके पीछे कई आदतों और कमजोरियों का जिक्र किया गया है। मसलन पति अगर देर रात तक टीवी देखे, फोन देखता रहे तो पत्नी के लिए जरूरी है कि वो अलग बिस्तर पर सोए ताकि उसकी नींद में खलल न हो।
ऐसा भी हो सकता है कि पत्नी देर रात तक लैपटॉप पर काम करती रहे और पति आंख पर पट्टी बांधने को मजबूर हो जाए। ऐसे में दूसरा पलंग फायदे का सौदा है औऱ रिश्तों को बचाए रखने की डोर भी।