नई-नई नौकरी में सभी को मजा आता है लेकिन धीरे-धीरे सबसे ज्यादा पसंद आने वाला काम ही बोरिंग लगने लगता है और काम करने में मन नहीं लगता है। इसके कई सारे कारण हो सकते हैं। कई बार छोटी-छोटी चीजें हम ध्यान नहीं देते हैं ऑफिस को बोरिंग बनाते हैं और हमें लगता है जॉब में मन नहीं लग रहा है। कुछ चीजों में थोड़ा सा बदलाव करके बोरिंग काम को मजेदार बनाया जा सकता है।
नौकरी छोड़ने के मूड में हैं तो एक बार ये जरुर ट्राई करें
घर से ऑफिस का रास्ता कई बार इतना थकाने वाला होता है कि आप ऑफिस पहुंचने से पहले ही थक जाते हैं और पूरे दिन मुंह लटकाए रहते हैं। तो पूरी कोशिश करें सुबह जब ऑफिस के लिए निकलें तो सही समय पर ट्रेफिक को ध्यान में रखते हुए आरामदायक बनाएं। सुबह आराम से ऑफिस पहुंचेगे तो काम में भी मन लगेगा।
नौकरी छोड़ने के मूड में हैं तो एक बार ये जरुर ट्राई करें
इस बात को माने या नहीं लेकिन आसपास का माहौल काफी कुछ प्रभावित करता है काम को। अपने डेस्क या क्यूबिकल में थोड़ा परिवर्तन करें। इसकी सजावट पर ध्यान दें। अब फर्नीचर में तो बदलाव नहीमं कर सकते हैं लेकिन हां कुछ छोटे पौधे, प्रेरणा देने वाले वॉलपेपर लगाएं, उसके अपने हिसाब से सजाएं। इससे मूड अच्छा रहेगा और काम करने में मन लगेगा।
नौकरी छोड़ने के मूड में हैं तो एक बार ये जरुर ट्राई करें
हो सकता है काम में मन ना लगने का कारण शरीर में थकावट हो सकती है। इससे बचने के लिए काम के बीच-बीच में थोड़ी देर के लिए ही सही उठें और घूमे या फिर कसरत करें। खाने-पीने के अलावा एक अच्छी सी नींद भी बहुत काम की होगी।
नौकरी छोड़ने के मूड में हैं तो एक बार ये जरुर ट्राई करें
काम के दौरान कुछ नया सीखते रहे। कुछ नए अच्छे आर्टिकल पढ़े। कुछ ना कुछ नया जानते रहें। अपने कम्प्यूटर पर बैठे-बैठे कोई नई भाषा सीख सकते हैं। इससे आपका मन लगा रहेगा ऐर काम को करने की ऊर्जा आएगी।