फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Valentine's Day 2018: इस दिन को यादगार बनाना चाहते हैं तो काम आएंगे ये 5 टिप्स

Wed, 14 Feb 2018 03:13 PM IST
कशिश मिश्रा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: कशिश मिश्रा Updated Wed, 14 Feb 2018 03:13 PM IST
विज्ञापन
Tips to attract your partner in this Valentines Day 2018
Couple - फोटो : Instagram

वैलेंटाइन्स डे का ऑफिशियल काउंटडाउन शुरू हो चुका है। अपने फेसबुक और इंस्टाग्राम टाइमलाइम की खातिर ही सही, चोरी-चुपके लगभग हर प्रेमी जोड़ा इसकी तैयारियों में जुट चुका है। 



अगर इस वैलेंटाइन्स डे पर आपकी भी ख्वाहिश है कि आपका पार्टनर अपने दफ्तर के काम और स्मार्टफोन की जगह आप पर नजरें गड़ाए रहे, तो आपको इस वैलेंटाइन वीक का पूरा फायदा उठाना चाहिए।

चलिए, आपकी मदद करने के लिए आपको सुझाते हैं कुछ ऐसे आइडियाज जिन्हें अपनाकर आप अपने पार्टनर को इंप्रेस कर सकते हैं।

Tips to attract your partner in this Valentines Day 2018
Couple - फोटो : Instagram

1. कुछ नया प्लान करें
इस बार वैलेंटाइन्स डे बुधवार को पड़ रहा है। तो सबसे पहले आप अभी ही उस दिन की छुट्टी की अर्जी दे दें। अगर पार्टनर भी वर्किंग है तो उनसे कहें की वह लीव अप्लाई कर दें। अगर छुट्टी लेना मुमकिन नहीं, तो इस वीकेंड पर रोमांटिक डेट प्लान करें, लेकिन किसी रेस्त्रां में नहीं बल्कि नई जगह। 

हर बार की तरह चॉकलेट और फूलों की गिफ्ट देकर और फिल्म दिखाने के बाद डिनर डेट पर ले जाने वाला प्लान बिलकुल नहीं बनाइयेगा। इस बार पार्टनर को सरप्राइज करने के लिए एडवेंचर स्पोर्ट्स-पैराग्लाइडिंग, सेलिंग, कैंपिंग की तैयारी करें। यकीन मानिए अगर आप अपने पार्टनर को सरप्राइज करेंगे तो वह जरूर इंप्रेस होंगे।

Tips to attract your partner in this Valentines Day 2018
Love Notes

2. लव नोट्स
वैलेंटाइन वीक के सातों दिन पार्टनर के लिए कोई ना कोई गिफ्ट तैयार रखें। जैसे, रोज़ पर दिन उनके बैग या कार की सीट पर लाल गुलाब रख दें। चॉकलेट डे पर उनके जैकेट या शर्ट की जेब में चॉकलेट छुपा दें। प्रपोज डे के मौके पर बाथरूम में रखे आइने पर एक लव नोट लिखकर चिपका दें, ताकि सुबह सबसे पहले उनकी नजर उस रोमांटिक नोट पर पड़े।

तो दिमाग के घोड़े दौड़ाइये और हर दिन के लिए एक सरप्राइज तैयार कर लीजिए....

विज्ञापन
विज्ञापन
Tips to attract your partner in this Valentines Day 2018
Dinner

3. फेसटाइम पर करें डिनर
हो सकता है कि काम की वजह से आप सुबह का नाश्ता या लंच साथ ना कर सकें। लेकिन कोशिश करें कि कम से कम डिनर आप दोनों साथ ही करें। अगर आप वैलेंटाइन्स डे या वैलेंटाइन वीक में अपने पार्टनर से दूर हैं, तो वीडियो चैट/फेसटाइम के जरिए साथ डिनर करें और रोमांटिक बातें करें। 

विज्ञापन
Tips to attract your partner in this Valentines Day 2018
Fridge

4. इन चीजों से भर दें अपना फ्रिज
गिफ्ट तो आप हर बार देते हैं, इस बार अगर कुछ नया करना है तो घर के फ्रिज को खाने-पीने की उन तमाम चीजों से भर दें, जो आपके पार्टनर की पसंदीदा हैं। साथ ही उनका फेवरेट ब्यूटी/ग्रूमिंग किट, परफ्यूम भी बाथरूम और ड्रेसिंग रूम में रख दें। कोशिश करें कि वह बेडरूम से लेकर किचन तक और लिविंग रूम से लेकर बालकनी तक जहां भी जाएं उनके लिए कुछ ना कुछ सरप्राइजिंग और जरूर हो।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed