शादी के लिए कहते हैं कि ये एक पवित्र बंधन होता है। सात वचनों से बंधा ये रिश्ता पति-पत्नी के लिए बेहद खास होता है, और इसके बाद एक नए जीवन की शुरुआत होती है। शादी के वक्त कई तरह की रस्में होती हैं, जिन्हें पूरे विधि-विधान के साथ पूरा किया जाता है। वहीं, शादी के बाद पति-पत्नी हनीमून पर भी जाते हैं, जो उनकी जिंदगी का सबसे यादगार पल होता है। शादी के दौरान हुई थकान को दूर करने का ये सबसे बेहतर विकल्प होता है। वहीं, कपल इसके लिए पहले से तैयारियां भी करते हैं। जैसे- जगह का चयन, टिकट और होटल की बुकिंग आदि। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हनीमून पर आपकी एक छोटी सी गलती आप पर भारी पड़ सकती है और आपके सारे मजे को खराब कर सकती है? शायद नहीं, तो चलिए हम आपको इस बारे में बताते हैं। तो चलिए जानते हैं इन गलतियों के बारे में...
{"_id":"619e18f5545f743d7a295e5c","slug":"tips-for-honeymoon-4-most-common-honeymoon-mistkes","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टिप्स: भूलकर भी कपल हनीमून पर न करें ये गलतियां, नहीं तो हो सकती हैं दिक्कतें","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
टिप्स: भूलकर भी कपल हनीमून पर न करें ये गलतियां, नहीं तो हो सकती हैं दिक्कतें
Wed, 24 Nov 2021 04:23 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 24 Nov 2021 04:23 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
सेहत का ध्यान न रखना
- शादी के बाद कपल हनीमून की प्लानिंग तो कर लेते हैं, लेकिन वो अपनी सेहत का ध्यान नहीं दे पाते हैं। कई बार कपल शादी के दौरान खुद इतने थक जाते हैं कि हनीमून पर वो बीमार तक पड़ सकते हैं या आप जिस जगह पर जा रहे हैं वहां की क्या हेल्थ गाइडलाइंस हैं आदि। आपको इन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
बिना जगह को जानें बुकिंग करना
- कई बार हम लोगों की कही बातों में आ जाते हैं, और उस जगह को बुक कर लेते हैं जिसके बारे में हम कुछ भी नहीं जानते हैं। ऐसे में हो सकता है कि जगह आपकी उम्मीदों पर खरी न उतर पाए। फ्लाइट्स के बारे में, बस के बारे में और वहां के होटल आदि के बारे में बिना जाने बुकिंग करने से आपका हनीमून खराब हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
खानपान को लेकर लापरवाही
- जब आप हनीमून पर जा रहे हैं, तो आपको अपने खानपान का विशेष ध्यान देने की जरूरत है। बाहर लोग कुछ भी अनहेल्दी खा लेते हैं, जिसकी वजह से उनकी तबियत तक खराब हो जाती है। आप क्या खाते हैं, आपको क्या नहीं पचता है, किस चीज को खाने से आपको दिक्कत हो सकती है आदि। आपको इन सब बातों का ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pixabay
सीजन को ध्यान न रखकर प्लान करना
- माना आपकी शादी सर्दी के मौसम में हुई है, लेकिन आप जिस जगह के लिए हनीमून का ट्रिप बना रहे हैं क्या वो मौसम के हिसाब से सही है। अमूमन देखा जाता है कि लोग सीजन के हिसाब से प्लान नहीं करते हैं। ऐसे में उन्हें उस जगह पर पहुंचने में, घूमने में और वहां से वापस लौटने में कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।