फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन चार बातों का रखेंगे ध्यान, तो बच्चों के साथ आपके रिश्ते रहेंगे बेहतर

Wed, 24 Nov 2021 11:55 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 24 Nov 2021 11:55 AM IST
विज्ञापन
Parenting tips Four tips to improve your relationship with kids
parents - फोटो : istock

जब एक लड़का-लड़की शादी के पवित्र बंधन में बंधते हैं, तो ये उनकी जिंदगी का काफी खुशहाल पल होता है। जीवन की नई शुरुआत होने जा रही होती है, नए रिश्ते जुड़ते हैं, नए लोगों के साथ जीवन बिताना होता है आदि। ऐसे में कपल के लिए ये काफी सुनहरा पल होता है। वहीं, जब ये कपल माता-पिता बनता है, तो उनकी जिंदगी में मानो सबकुछ बदल जाता है। जहां पार्टनर्स पहले एक-दूसरे पर काफी ध्यान देते थे, वहीं अब ये ध्यान सारा बच्चे की तरफ चला जाता है। बच्चे का पालन-पोषण, बच्चे की देखरेख, बच्चे के साथ समय बिताना आदि। ये सभी चीजें माता-पिता अपने बच्चे के साथ करने लगते हैं। लेकिन अमूमन देखा जातe है कि जैसे-जैसे बच्चा बड़ा होने लगता है, तो माता-पिता कहीं बच्चे से कटने लगते हैं। ऐसे में दोनों के बीच का रिश्ता मधुर नहीं रह पाता है। अगर आपके साथ भी ये दिक्कत है, तो चलिए हम आपको कुछ तरीके बताते हैं जिनसे आपके अपने बच्चे के साथ रिश्ते बेहतर हो सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।

Parenting tips Four tips to improve your relationship with kids
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

साथ मे समय बिताएं

  • जरूरी है कि आप अपने बच्चों संग समय बिताएं। कई माता-पिता के पास अपने बच्चों के लिए ही समय नहीं होता है। कभी वे ऑफिस के काम की वजह से तो कभी अन्य वजहों से अपने बच्चों से दूर रहते हैं। ऐसे में उनके बीच दूरियां भी बढ़ती चली जाती हैं। इसलिए आपको अपने बच्चों के साथ जरूर समय बिताना चाहिए।
Parenting tips Four tips to improve your relationship with kids
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

उनकी जरूरत का ध्यान रखें

  • माता-पिता का फर्ज होता है कि वे अपने बच्चों की जरूरत का ध्यान रखें। अगर आपके बच्चे को स्कूल का कुछ सामान चाहिए या अन्य तरह की कोई जरूरत वाली चीज चाहिए, तो ऐसे में आपको उन्हें ये चीज दिलानी चाहिए। लेकिन कई माता-पिता थोड़े अलग होते हैं, वे बच्चे द्वारा जरूरत वाली चीज मांगने पर भी दस तरह के सवाल करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Parenting tips Four tips to improve your relationship with kids
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

कहीं बाहर ले जाएं

  • जिस तरह आप अपने पार्टनर को बाहर ले जाते हैं, ठीक वैसे ही आपको अपने बच्चों को भी समय-समय पर बाहर घुमाने ले जाना चाहिए। कभी बाहर डिनर पर, कभी किसी पार्क में, तो कभी किसी अच्छी जगह पर घुमाने और कभी कहीं का आप ट्रिप भी प्लान कर सकते हैं। इससे आप बच्चों के साथ ज्यादा समय बिता पाएंगे।
विज्ञापन
Parenting tips Four tips to improve your relationship with kids
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

उनकी बातों को समझें

  • कई माता-पिता अपने आगे अपने बच्चों की एक नहीं सुनते हैं, जिसकी वजह से इसका बुरा असर उनके रिश्ते पर पड़ता है। उदाहरण के लिए अगर आपका बच्चा किसी चीज के बारे में आपको सही बता रहा है, लेकिन आप अपनी बात पर लगे हुए हैं कि आप सही हैंं और आपका बच्चा गलत। तो फिर ये आप गलत कर रहे हैं। आपको बच्चे की बात को समझना चाहिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed