रिश्ता बनाना तो बहुत आसान है लेकिन उन्हें निभाना बहुत मुश्किल होता है। इसलिए बहुत जरूरी है कि आप रिश्ते में गलतियां न करें और यदि गलती हो भी जाए तो समय पर उसे स्वीकार लें। इसलिए कोशिश करें कि गलतियां कम से कम हों और अच्छा समय ज्यादा बीते। कई बार तो हमें पता ही नहीं लगता है कि हमारी इन गलतियों से कब रिश्ते में खटास पड़ जाए। अगली स्लाइड्स से जानिए किन गलतियों को करने से आपका रिश्ता टूट सकता है।
इन गलतियों के कारण टूट जाते हैं अधिकतर रिश्ते, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे हैं?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दबाव बनाना
यदि आप गर्लफ्रेंड पर बार-बार बात करने के लिए दबाव बनाते हैं या फिर जब वो दफ्तर में होती हैं या व्यस्त होती हैं तब उनसे बात करने की जिद करते हैं या उन्हें परेशान करते हैं तो यह बिल्कुल भी ठीक नहीं है। सभी के अपने काम होते हैं और आपको ये बात समझना चाहिए कि यदि सामने वाला जब फ्री होगा तो वो आपसे बात करेगा ही। लेकिन इस तरह से आप लगातार यदि परेशान करते रहेंगे, तब तो आपके रिश्ते में खटास आ सकती है।
शक करना
शक प्यार में सबसे बड़ी गलती है। यदि आपकी गर्लफ्रेंड का फोन बिजी आ रहा है तो ये न सोचें कि वो किसी ओर से बतिया रही है। फोन किसी का भी व्यस्त आ सकता है। हो सकता है जब वे दफ्तर में हों तो घर के किसी सदस्य से बात कर रही हों, घर पर उन्हें ऑफिस से या फिर दोस्तों के भी फोन आ सकते हैं। इसलिए शक करके उन्हें बार-बार यह महसूस न कराएं कि आपको उनपर विश्वास ही नहीं है।
अतीत पर बात करना
यदि आप बार- बार अपने पार्टनर को अच्छे समय पर भी उसके अतीत की याद दिलाते हैं तो यह आगे चलकर समस्या खड़ी कर सकता है या फिर आप खुद से अपने अतीत को हर कभी भी लेकर आ जाते हैं तो यह भी किसी गलती से कम नहीं है। यदि आप दोनों अपने डरों को लेकर बात करते हैं तो कोई बुराई नहीं है लेकिन यदि आप अतीत पर बात करके सामने वाले को नीचा दिखाते हो तो यह बहुत बड़ी गलती है।
यदि आपके पार्टनर को आपकी आवश्यकता है और आप बेवजह ही उस पर गुस्सा करते हैं तो यह बहुत ही गलत तरीका है। एंग्जाइटी और चिढ़चिढ़ कभी भी किसी को हो सकती है। ऐसे में यदि आपके पार्टनर को आपका इमोशनल सपोर्ट लगता है तो आप गुस्सा करने की बजाय उस समय उससे प्यार से पेश आएं। ऐसे समय यदि आप गुस्सा करते हैं तो आप गलत कर रहे हैं, ये आपके पार्टनर को चोट पहुंचा सकता है इसलिए उससे अच्छे से पेश आएं।