{"_id":"6b02db24de49c901d509155c","slug":"korba-gst-assistant-commissioner-anchal-giri-suspended-bribery-case-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार जीएसटी असिस्टेंट कमिश्नर आंचल गिरी सस्पेंड, राज्य कर आयुक्त ने जारी किया आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार जीएसटी असिस्टेंट कमिश्नर आंचल गिरी सस्पेंड, राज्य कर आयुक्त ने जारी किया आदेश
Sun, 22 Nov 2026 05:38 PM IST
अमन कोशले
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sun, 22 Nov 2026 05:38 PM IST
सार
कबाड़ी कारोबारी से 1.50 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में एसीबी द्वारा गिरफ्तार जीएसटी असिस्टेंट कमिश्नर को निलंबित कर दिया गया है। राज्य कर आयुक्त ने तत्काल प्रभाव से निलंबन आदेश जारी किया है।
विज्ञापन
जीएसटी असिस्टेंट कमिश्नर आंचल गिरी सस्पेंड
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ के कोरबा में वस्तु एवं सेवा कर सहायक आयुक्त आंचल गिरी को रिश्वतखोरी के आरोप में निलंबित किया गया है। उन पर एक कबाड़ी कारोबारी से डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने शनिवार को उन्हें रंगे हाथों गिरफ्तार किया था।
छत्तीसगढ़ राज्य कर आयुक्त ने निलंबन का आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार, आंचल गिरी द्वारा कर्तव्य के दौरान रिश्वत की मांग गंभीर लापरवाही मानी गई है। उन्होंने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम 3 का पालन नहीं किया। उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय कार्यालय राज्य कर संयुक्त आयुक्त, जगदलपुर संभाग रहेगा। उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता भी मिलेगा।
रिश्वत की शिकायत और आरोप
कबाड़ी कारोबारी मोहम्मद शौएब रंगरेज ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 18 नवंबर को उनकी कबाड़ ले जा रही गाड़ी को प्रपत्र होने के बावजूद रोक लिया गया। शौएब ने आरोप लगाया कि अनधिकृत होने के बावजूद आंचल गिरी ने गाड़ी रुकवाई और 3 लाख रुपये के माल पर 10 लाख रुपये का जुर्माना मांगा। अधिकारी ने गाड़ी जब्त करने और कार्रवाई की धमकी दी। मामला निपटाने के लिए पहले 2 लाख रुपये मांगे गए, फिर डेढ़ लाख रुपये पर सहमति बनी, जिसमें 50 हजार रुपये जुर्माने के तौर पर काटने और शेष रकम घर पहुंचाने की बात तय हुई।
विज्ञापन
सहयोगी भी पकड़ाया
रिश्वत की रकम लेने के बाद भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने मौके पर कार्रवाई की। टीम ने जाल बिछाकर अधिकारी को रिश्वत लेते पकड़ा, जिसमें रायपुर और जगदलपुर की संयुक्त टीम शामिल थी। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की जांच में इमरान मेमन की भूमिका भी सामने आई। आरोप है कि वस्तु एवं सेवा कर अधिकारी आंचल गिरी ने रिश्वत की रकम इमरान मेमन के जरिये ली थी। कांकेर के संजयनगर निवासी इमरान मेमन (30) के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 और 12 के तहत कार्रवाई की जा रही है।