फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लड़कियों की इन 5 अदाओं को देखते ही दीवाने हो जाते हैं लड़के, कर देते हैं इजहार-ए- इश्क

Tue, 22 Dec 2020 01:32 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Tue, 22 Dec 2020 01:32 PM IST
विज्ञापन
this 5  habits of girls attract the boys most in hindi
लड़कों को आकर्षित करने वाली लड़कियों की अदाएं

लड़कों का लड़कियों के प्रति आकर्षित होना बेहद सामान्य क्रिया है। अधिकतर लड़के पहली बार किसी लड़की को देखकर उसपर फिदा हो जाते हैं, उसे अपनी जीवनसंगिनी बनाने तक के स्वप्न देखने लगते हैं। लेकिन प्रश्न यह उठता है कि गुण, कर्म आदि से पहले लड़के लड़कियों में ऐसा क्या देख लेते हैं कि वे इस तरह से उनके प्रति खींचे चले जाते हैं तो जवाब है ‘लड़कियों की अदाएं’। लड़कियां सामान्यत: कुछ ऐसी हरकतें करती हैं, जो उनके लिए तो सामान्य है, उनका स्वभाव है लेकिन लड़कों के लिए वे अदाएं हैं जिन्हें देखकर ही वे मन ही मन इजहार-ए-इश्क करने की योजनाएं बनाने लगते हैं। अगली स्लाइड्स से जानिए लड़कों को आकर्षित करने वाली लड़कियों की अदाओं के बारे में। 

 

 

 

 

 

 

 

 

this 5  habits of girls attract the boys most in hindi
ऐसा करते वक्त वे बहुत प्यारी लगती हैं। - फोटो : social media

जब वे पोनीटेल बनाती हैं
लड़कियां जब लड़कों के सामने अपने सारे बालों को समेटते हुए पोनीटेल बनाती हैं तो अधिकतर लड़के उनके प्रति आकर्षित हो जाते हैं। लड़कियों के लिए चोटी बनाया एक सामान क्रिया है जो कि अक्सर वे कोई काम करते हुए बीच में ही करने लगती हैं। ऐसा करते वक्त वे बहुत प्यारी लगती हैं।

this 5  habits of girls attract the boys most in hindi
लड़कों को बहुत अच्छा महसूस होता है - फोटो : pixabay

चलते- चलते हाथ पकड़ लेना
जब लड़कियां यूं ही चलते-चलते अनजाने में लड़के का हाथ पकड़ लेती हैं तो लड़कों को बहुत अच्छा महसूस होता है। विशेषकर जब कोई सड़क पार करना हो या भीड़भाड़ वाली जगह हो। ऐसा करने पर लड़कों को लगता है कि लड़की उन पर विश्वास करती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
this 5  habits of girls attract the boys most in hindi
लड़कियां खुलकर अंगड़ाई लेती हैं तो वे लड़कों को बहुत प्यारी लगती हैं - फोटो : सोशल मीडिया

अंगड़ाई लेती हैं
जब बहुत देर तक एक जैसे बैठे रहने पर या बोर हो जाने पर लड़कियां खुलकर अंगड़ाई लेती हैं तो वे लड़कों को बहुत प्यारी लगती हैं क्योंकि वे उस वक्त बिल्कुल वैसी ही होती हैं जैसी वे वास्तविकता में होती हैं। अंगड़ाई लेने में कुछ भी शो ऑफ करने जैसा या बनावटी नहीं होता है। 

विज्ञापन
this 5  habits of girls attract the boys most in hindi
वे लड़कों की मुस्कराहट की वजह बन जाती हैं - फोटो : social media

कंधे से सिर को टिकाना
लड़कियां जब बहुत थक जाती हैं या उदास होती हैं तो वे अक्सर लड़कों से बात करते-करते उनके कंधे पर अपना सिर टिका लेती हैं। ऐसा करके वे लड़कों की मुस्कराहट की वजह बन जाती हैं। कई सारी लड़कियां इस स्थिति में सो भी जाती हैं। तब वे और भी खूबसूरत दिखाई पड़ती हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed