अपने रिलेशनशिप की ये 4 चीज़ें भूल कर भी अपने दोस्तों से शेयर न करें, वरना पछताएंगे!
अपने पार्टनर के बारे में प्राइवेट डिटेल्स-
पार्टनर के साथ आपका रिश्ता बेहद ही निजी मसला है। अगर आपका पार्नर आपको कुछ बताता है तो वो नहीं चाहता कि आप उसे किसी और से शेयर करें। अगर आप किसी से भी अपने पार्टनर से संबंधित बातें शेयर करते हैं तो आप अपने पार्टनर का विश्वास तोड़ रहे हैं। ऐसा बिल्कुल भी न करें।
किसी भी मुद्दे पर पार्टनर की असहमति-
किस रिलेशनशिप में नोकझोंक या असहमति नहीं होती। लेकिन हर बातें अपने अपने दोस्तों से कहें ये तो जरूरी है। अगर आप अपने दोस्तों से ये बातें बताएंगे तो तो वो आपको आपके पार्नर से ब्रेकअप की सलाह दे सकते हैं। ये जरूरी से कि आप अपने पार्टनर से होने वाली बातों को अपने तक ही सीमित रखें।
इंटीमेसी स्टफ-
अपने सेक्स लाइफ के बारे में अपने दोस्तों को बताने से भी बचना चाहिए। आपका कितना भी खास दोस्त क्यों न हो लेकिन उसकी जबान भी किसी के सामने फिसल सकती है। जब ये बात आपके सामने आएगी तो आपको कितना भद्दा लगेगा।
अपनी खुशनुमा रिलेशनशिप के बारे में-
क्या आपका रिलेशनशिप बहुत ही अच्छा चल रहा है, और आपको लगता है कि इसे आपको अपने दोस्तों से बताना चाहिए। किसी के साथ रिलेशनशिप में होना और समय बीतने के साथ इसमें और भी गहराई आना कुछ ही लकी लोगों की जिंदगी में होता है। इसे दूसरों से शेयर करने से बचें। आप खुद सोचिए जब आप सिंगल थे और आपका कोई दोस्त अपनी खुशनुमा रिलेशनशिप के बारे में आपको बताता था तो आपको कैसा लगता था?