बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे ने कुछ दिनों पहले अपने फैंस को कैंसर की खबर सुना सदमें में डाल दिया। फिलहाल सोनाली न्यूयॉर्क में अपना इलाज करवा रही हैं। इस मुश्किल समय में उनके पति गोल्डी बहल उनके साथ डटकर खड़े हैं। सोनाली ने सोशल मीडिया पर बाल कटवाते हुए एक इमोशनल वीडियो पोस्ट की थी, जिसमें वह भावुक दिखी और गोल्डी उनको प्यार से चुप करवाते हैं। पर क्या आपको मालूम है कि एक समय ऐसा भी था जब सोनाली गोल्डी को देखना तक पसंद नहीं करती थीं। आइए जानते हैं कब और कैसे शुरू हुई दोनों की ये लव स्टोरी...
गोल्डी और सोनाली की पहली मुलाकात 1994 में फिल्म 'नाराज' के सेट पर हुई थी। सोनाली उस समय बॉलीवुड की बड़ी स्टार थी और उनके चाहने वालो की कोई कमी न थी। सोनाली को पहली बार देखते ही गोल्डी अपनी दिल हार बैठे थे।
एक इंटरव्यू में गोल्डी ने बताया था कि मेरी बहन ने मुझे सोनाली से मिलवाया और आप यकीन माने या नहीं लेकिन मुझे सोनाली में उस समय सबसे अच्छी बात यह लगी थी कि वह बहुत धीरे खाना खाती हैं। हम साथ में लंच किया करते थे और उनके धीरे खाने की आदत पर मैंने एक कमेंट कर दिया था जिससे सोनाली नाराज हो गई थीं, लेकिन उसके बाद हमारे बीच जो दीवार थी वो हट गई और हम बातें करने लगे।
फिल्म 'नाराज' की शूटिंग पूरी होने पर गोल्डी बहुत दुखी हो गये थे, क्योंकि वह सोनाली से हर दिन बात करना चाहते थे। इसके बाद गोल्डी ने महेश भट्ट के साथ अस्टिेंट डायरेक्टर के रूप में काम करना शुरू किया। उस फिल्म में भी सोनाली काम कर रही थीं।
बस क्या था एक बार फिर गोल्डी को अपने सपनों की रानी के साथ काम करने का मौका मिल गया। धीरे-धीरे दोनों अच्छे दोस्त बन गए। गोल्डी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि इसके कुछ समय के बाद सोनाली ने उनकी फिल्म 'अंगारे' में उनके साथ काम किया। उस समय वह डायरेक्टर के सारे मैसेज सोनाली को देते थे और उन्हे अपना ये काम इतना अच्छा लगने लगा था क्योंकि उन्हे सोनाली से ज्यादा बात करने का मौका मिलता था।