फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डायबिटीज के मरीजों को नहीं होगा दर्द, अब इंसुलिन के इंजेक्शन के बजाय खा सकेंगे गोलियां

Thu, 10 Oct 2019 02:48 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Thu, 10 Oct 2019 02:48 PM IST
विज्ञापन
scientists developed insulin capsule for diabetic patient
- फोटो : social media

दुनिया में डायबिटीज की बीमारी बहुत तेजी से फैल रही है। डायबिटीज के दोनों प्रकार चाहे टाइप 1 हो या टाइप 2 दोनों में ही इंसुलिन का इंजेक्शन लेना पड़ता है। लगातार दर्द के कारण मरीजों को बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लेकिन अब वैज्ञानिकों ने एक नई टैबलेट की खोज की है जो मरीजों में एक नई किरण लेकर आई है। 

scientists developed insulin capsule for diabetic patient
insulin
कब लेना पड़ता है इंसुलिन का इंजेक्शन

मधुमेह के दोनों की प्रकार में अलग से इंसुलिन लेने की जरूरत पड़ जाती है। क्योंकि टाइप 1 डायबिटीज में जहां इंसुलिन शरीर में बनना बंद हो जाता है वहीं टाइप 2 में शरीर को अलग से इंसुलिन लेने की जरूरत पड़ती है। इसलिए डॉक्टर इंसुलिन थेरेपी की सलाह देते हैं। खासकर उन लोगों को जिनका कोई  आपरेशन होने वाला हो या फिर गर्भवती मांओं को। 


 
scientists developed insulin capsule for diabetic patient
insulin

दोनों ही परिस्थितियों में इंसुलिन का इंजेक्शन मरीजों को लेना पड़ता है। मरीजों की इस तकलीफ से छुटकारा दिलाने के लिए वैज्ञानिक काफी समय से दवा के रूप में इसे बनाने का प्रयास कर रहे थे लेकिन हर बार उन्हें असफलता हाथ लगी रही थी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
scientists developed insulin capsule for diabetic patient

शुरुआत में तैयार किए गए इंसुलिन कैप्सूल आमतौर पर पेट मे एसिड के कारण टूटकर प्रभावहीन हो रहे थे और छोटी आंत तक उनकी पूरी डोज नहीं पहुंच पा रही थी। लेकिन एमआईटी टीम ने अब एक सुरक्षित और कोटेड टैबलेट बनाई है। मरीज द्वारा लिए जाने पर छोटी आंत में पहुंचने के बाद यह गोली ड्रग को रिलीज करना शुरू कर देगी और यह इंसुलिन ब्लड के साथ आराम से घुल पाएगा।


 
विज्ञापन
scientists developed insulin capsule for diabetic patient
Pills

कैप्सूल के रूप में बनाई गई इंसुलिन की दवा छोटी आंत में पहुंच कर इंसुलिन को रिलीज करना शुरु कर देगी। शरीर में इंसुलिन पहुंचाने के लिए सबसे सही अंग छोटी आंत ही है। जहां से इस टैबलेट पर चढ़ी सुरक्षात्मक परत- पॉली(मेथैसेलेटिक एसिड-को-एथिल एक्रिलैट) से बनी होती है, जिसे 5.5 से अधिक पीएच में आसानी से घुलने के लिए डिज़ाइन किया जाता है। यह रिसर्च मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉलजी के शोधकर्ताओं द्वारा की गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed